Uttarakhand Pithoragarh By-Election Results: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी को तीन हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी वीके जोगदंडे ने बताया कि चंद्रा ने अंजू को 3,267 मतों के अंतर से हराया। चंद्रा को कुल 26,086 वोट मिले जबकि अंजू ने 22,819 मत हासिल किए। चंद्रा और अंजू दोनों का ही यह पहला विधानसभा चुनाव है। उपचुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था।
चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री प्रकाश पंत की विधवा हैं जिनका इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से रिक्त हुई सीट पर ही भाजपा ने चंद्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था। पिथौरागढ़ में भाजपा की विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जीत अपेक्षित थी।
रावत ने कहा, ‘‘यह सीट हमारी थी और इसके हमारे पास बने रहने से हम खुश हैं। जीत का अंतर बड़ा है। हममें दोबारा भरोसा दिखाने के लिये हम क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हैं।’’ उधर, परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की जीत को सहानुभूति और धनबल की जीत बताया और कहा कि कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा जो पिथौरागढ़ की जनता में इस उपचुनाव के प्रति उत्साह नहीं होने का संकेत है। सिंह ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने विकास के कार्यों पर ध्यान दिया होता तो जनता में मतदान के प्रति उत्साह होता।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जीत की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, 'सीट हमारी थी और हमें इसे बरकरार रखने की खुशी है। जीत का अंतर अधिक है। हम क्षेत्र के लोगों को इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक बार फिर हममें भरोसा जताया है।'
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज भट्ट को कुल 835 वोट हासिल हुए। वहीं 844 मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना। यानि कि समाजवादी प्रत्याशी को नोट से भी कम वोट मिले।
कांग्रेस प्रत्याशी अंजू को उपचुनाव में कुल 22,819 मत हासिल किए। बीजेपी प्रत्याशी चंद्रा और अंजू दोनों का ही यह पहला विधानसभा चुनाव था।
जीत के बाद इस अंदाज में नजर आईं बीजेपी की चंद्रा पंत। उन्होंने जीत मिलने के बाद लोगों का अभिववादन किया।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ही इस सीट पर साख दांव पर लगी थी। राज्य की सियासत में बहुमत के साथ सत्तासीन बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी अपनी संख्या को बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हालांकि चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं गए।
उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीते 25 नवंबर यानी कि सोमवार को वोटिंग हुई थी। पिथौरागढ़ उपचुनाव में 47.48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा था।
उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट भी भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई थी। पार्टी ने उपचुनाव में उनकी पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा था। पंत उप चुनाव में जीत दर्ज की है।
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी वीके जोगदंडे ने बताया कि चंद्रा ने अंजू को 3,267 मतों के अंतर से हराया। चंद्रा को कुल 26,086 वोट मिले जबकि अंजू ने 22,819 मत हासिल किए। चंद्रा और अंजू दोनों का ही यह पहला विधानसभा चुनाव है। उपचुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था। चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री प्रकाश पंत की विधवा हैं जिनका इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से रिक्त हुई सीट पर ही भाजपा ने चंद्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था।
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी 3,343 मतों से आगे हैं । चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं ।
आठवें राउंड की मतगणना में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा है।इस राउंड में भाजपा को 2521, कांग्रेस को 2158, सपा को 74 और नोटा को 73 वोट मिले।
सातवें दौर की मतगणना में भी कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस दौर में भाजपा को जहां 2313 मत मिले वहीं कांग्रेस के खाते में 2245 मत मिले। सपा को 56 और नोटा को 75 मत मिले।
पांचवे दौर की मतगणना में कांग्रेस को 2206 मत मिले वहीं भाजपा के खाते में 2670 वोट मिले। इस तरह भाजपा उम्मीदवार लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करती जा रही हैं।
पिथौरागढ़ उपचुनाव में मतों की गिनती में चौथे चरण में भी भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। इस चरण में मतों की गिनती खत्म होने पर भाजपा उम्मीदवार को 2794 मत मिलें वही कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू के खाते में 2516 मत आए। सपा को 50 जबकि 90 मत नोटा पर पड़े।
पिथौरागढ़ उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 472 मत मिले हैं जबकि 457 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इस तरह सपा को अभी तक 1.84 जबकि नोटा को 1.78 फीसदी मत मिले हैं।
पिथौरागढ़ उपचुनाव में 10 बजे तक की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को 49.29 फीसदी मत मिले हैं। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू लुंठी को 46.3 फीसदी मत मिले हैं।
दूसरे दौर की मतगणना में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रहे हैं। दूसरे राउंड में दोनों दलों को उम्मीदवारों को 2361 मत मिले। 234 वोटों के साथ सपा दूसरे स्थान पर रही।
पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से महज 88 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत को जहां 4766 मत मिले हैं वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू को 4678 मत मिले हैं।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने इसके लिए सारी व्यवस्था कर ली है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।