Uttarakhand Pithoragarh Assembly By-Election 2019: उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अधिकतर बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, देवद्वार में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। बता दें कि इस गांव में कुल 461 वोटर्स हैं, जिनमें 216 पुरुष और 245 महिलाएं हैं। यहां अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया है। गांव में सड़क न होने के कारण वोटर्स मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी प्रशासन की टीम के साथ गांव पहुंचे और मतदाताओं को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। बता दें कि दोपहर एक बजे तक पिथौरागढ़ में 27. 20 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि भड़कटिया में रहने वाली राधा देवी वोट डालने एंबुलेंस से पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

प्रदेश के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत का 5 जून को निधन हो गया था, वे इसी सीट से विधायक थे। उनके निधन के चलते हो रहे उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुकाबला BJP Candidate चंद्रा पंत, Congress Candidate अंजू लुंठी और SP Candidate मनोज कुमार भट्ट के बीच है। कुल 1,05,711 मतदाता इन तीनों का भाग्य तय करेंगे। चंद्रा पंत, प्रकाश पंत की पत्नी हैं। उपचुनाव के लिए 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 9 अति संवेदनशील और 11 संवेदनशील घोषित हैं।

उपचुनाव में सुरक्षा के इंतजाम मजबूत किए गए हैं। प्रशासन ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक टीम, एसएसबी की दो कंपनियां, पीएसी के दो प्लाटून और 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।

Live Blog

15:10 (IST)25 Nov 2019
सातशिलिंग के 2 बूथों पर पड़े सिर्फ 220 वोट

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में बेहद धीमी गति से मतदान हो रहा है।इस दौरान  सातशिलिंग इलाके के दोनोें बूथों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सातशिलिंग के पहले बूथ में 897 में से 95 लोगों ने वोट डाला है। वहीं, दूसरे बूथ में 626 में से केवल 115 वोट पड़े हैं।

15:07 (IST)25 Nov 2019
इन बूथों पर पसरा हुआ है सन्नाटा

पिथौरागढ़ जिले का दूरस्थ रावलगांव बूथ सुनसान पड़ा हैं। यहां 280 में से 105 वोट पड़े हैं। जाख बूथ में भी कुछ ऐसा ही आलम है। यहां 868 में से केवल 267 वोट ही पड़े हैं।

12:42 (IST)25 Nov 2019
पिथौरागढ़ उपचुनावः 11 बजे तक 16 फीसदी पार हुआ Voting Turnout

सुबह 11 बजे तक 16.04 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कुछ बूथों पर 11 बजे के बाद भीड़ जुटना शुरू हो गई है। जिससे वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

12:27 (IST)25 Nov 2019
उपचुनाव के लिए बने 112 मतदान केंद्र, ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

उपचुनाव के लिए 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 9 अति संवेदनशील और 11 संवेदनशील घोषित हैं। उपचुनाव में सुरक्षा के इंतजाम मजबूत किए गए हैं। प्रशासन ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक टीम, एसएसबी की दो कंपनियां, पीएसी के दो प्लाटून और 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।

11:59 (IST)25 Nov 2019
Pithoragarh By Poll Candidates: बीजेपी ने पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी को दिया टिकट

पिथौरागढ़ में मुकाबला BJP Candidate चंद्रा पंत, Congress Candidate अंजू लुंठी और SP Candidate मनोज कुमार भट्ट के बीच है। कुल 1,05,711 मतदाता इन तीनों का भाग्य तय करेंगे। चंद्रा पंत, प्रकाश पंत की पत्नी हैं। 

11:26 (IST)25 Nov 2019
प्रकाश पंत के निधन के चलते पिथौरागढ़ में उपचुनाव

उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। प्रदेश के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत का 5 जून को निधन हो गया था, वे इसी सीट से विधायक थे। उनके निधन के चलते हो रहे उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।