Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दो उम्मीदवारों के बीच हुई राजनीतिक टकरावव और हिंसा के बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के महमूदपुर गांव में दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ। यह गांव नगर निगम सीमा के अंतर्गत आता है। सूचना मिलने पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान फरहत, आसिफ, सलामत हुसैन, रोशन, बहदत, सुहैब, मुकीम और अलीशान के रूप में हुई है।
पुलिस ने जारी किया बयान
इन सभी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में धारा 170BNS (संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के तौर पर काम करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 21 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दंगा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तराखंड के बड़े कांग्रेस नेता ने थामा कमल
आचार संहिता के पालन का आदेश
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी नगर निगम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों समूहों को थाने लाया गया और कहा गया कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।
कलियार पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलवर नेगी ने बताया कि आठ संदिग्धों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेता इसमें शामिल नहीं थे। हमने क्षेत्र में शांति बनाए रखी है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं और उनकी एमएलसी कराई गई है। नगर निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने वाले हैं। उत्तराखंड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।