फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले की खबर मिलते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका दौरा बीच में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, सुषमा लॉस एंजिल्स में प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने जा रही थीं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अफसरों ने बताया कि सुषमा दुबई में ट्रांजिट हॉल्ट पर रुकी हुई थीं, उसी समय उनको पेरिस हमले की खबर मिली और उन्होंने तुरंत दौरा रद्द कर दिया। अब उनकी जगह विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के कार्यक्रम में शिरकत करने की खबर है। क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस शनिवार को था, जिसमें पेरिस हमलों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।
पेरिस में शुक्रवार 8 आतंकियों ने 6 जगहों पर हमले किए थे, जिसमें 129 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
I have spoken to Indian Ambassador in France. He has informed me that all Indians are safe. France has advised citizens to stay indoors.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 14, 2015

