केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह अपने एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर गए हैं। दरअसल उन्होंने सोमवार (13 जुलाई, 2020) को ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश में लॉकडाउन के बावजूद स्थानीय लोग ऊपरी सुबनसिरी जिले में जेब कोरो नदी पर पुल का निर्माण कर रहे हैं। सिंह ने ट्वीट के साथ तीन तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ‘लटकता पुल कुछ दिनों पहले बाढ़ के पानी में बह गया था।’
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। ट्वीट कर एक यूजर ने यहां तक पूछ लिया कि इसमें आपका क्या योगदान है? ट्विटर यूजर इनकारनेट @DILIPRONIN लिखते हैं, ‘इसमें आपका क्या योगदान है??? सरकार को माफी मांगनी चाहिए।’
Bihar, Jharkhand Coronavirus LIVE Updates
धीरेंद्र सिंह @Dheeren56308343 लिखते हैं, ‘आप सरकार में हैं और आप जानते हैं कि इन लोगों के पास पुल नहीं है। अभी तक आपने कुछ नहीं किया। जब उन्होंने अपने दम पर अस्थाई ढांचा बनाया तो आप उनकी प्रंशसा कर रहे हैं। श&&#@ आनी चाहिए। कम से कम अब तो उनके लिए पक्के पुल का निर्माण किया जाएगा।’
#ArunachalPradesh: Amidst lockdown, local organizations construct bridge over Jeb Koro river in Upper Subansiri District. The hanging bridge was washed away by flooding waters few days back. pic.twitter.com/7jAGDZ2hQN
— Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) July 13, 2020
इसी तरह शेलेंद्र वर्मा @shail_verma लिखते हैं, ‘यह अच्छा है, लेकिन महत्वपूर्ण राजमार्गों और पुलों की देखभाल करने पर राज्य सरकार की उदासीनता को भी दर्शाता है।’ बता दें कि जितेंद्र सिंह उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग व अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री हैं।
जितेंद्र सिंह ने हाल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में आतंकियों में भगदड़ मची हुई है। सुरक्षा बल निरंतर उनके पीछे हैं और इस कारण काफी दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टोलेरेंस की नीति के प्रति दृढ़ है और इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।