Union Budget 2025 Maharashtra: केंद्रीय बजट को लेकर देश के तमाम राज्यों को बहुत बड़ी उम्मीद होती है। उन्हें इस बात की उम्मीद होती है कि केंद्र सरकार बजट में उनके राज्य का भी ध्यान रखेगी। इससे उन्हें अपने राज्य में विकास कार्यों के लिए पैसा मिलेगा। यह माना जाता है कि बजट में चुनावी राज्यों का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं और राजनीतिक लिहाज से बिहार बेहद महत्वपूर्ण राज्य है।

बिहार में एनडीए की सरकार है, ऐसे में बिहार के लोगों को बहुत उम्मीद है कि उन्हें केंद्रीय बजट से काफी मदद मिलेगी।

इसी तरह महाराष्ट्र, जहां की राजधानी मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व में महायुति की सरकार चल रही है। ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार ने भी एनडीए शासित अन्य राज्यों की तरह ही केंद्रीय बजट से ढेर सारी आशा और उम्मीद लगाई हुई हैं।

संसद में पेश होने तक सीक्रेट क्यों रखा जाता है बजट, कितनी बार हो चुका है लीक? इतनी सजा का भी है प्रावधान

हालांकि जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सारे आंकड़ों को संसद के सामने रखेंगी तब ही पता चलेगा कि महाराष्ट्र को क्या कुछ मिला है? लेकिन यहां इस बात पर ध्यान देना जरूरी होगा कि पिछले साल यानी जुलाई, 2024 के बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को अच्छा-खासा बजट मिला था।

बिहार और आंध्र प्रदेश दोनों ही जगह पर एनडीए की सरकार है और चूंकि केंद्र में भी एनडीए की ही सरकार है इसलिए एनडीए शासित राज्यों विशेषकर- महाराष्ट्र की सरकार को इस बात की उम्मीद है कि वह बिहार और आंध्र प्रदेश की तरह बजट में अच्छा हिस्सा हासिल करने में सफल रहेगी।

Budget 2025 LVE: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी देश का आम बजट

एनडीए शासित राज्यों की तरह ही विपक्षी राज्य भी मोदी सरकार के इस अहम बजट से बहुत कुछ चाहते हैं। देखना है कि बजट में किसे क्या मिलेगा?

यह भी पढ़े- 5 चुनौतियां जिनसे पार पाना चाहेंगी निर्मला सीतारमण, क्या बजट दिखा पाएगा राह?