एअर इंडिया के दो विमानों ने तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान नहीं भरी। लंदन और अमृतसर जाने वाले एअर इंडिया के दो विमान तकनीकी समस्या के कारण गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान नहीं भर सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भर सका। इसी तरह, अमृतसर जाने वाला एअर इंडिया का A321 विमान भी तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक बयान में बताया, ‘‘31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट ‘AI2017’ संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर सकी। चालक दल के सदस्यों ने मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) का पालन करते हुए उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस लाया गया।’’
एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी
एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से किया जाना था। बयान में कहा गया है, ‘‘यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। हमारे कर्मचारी इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहे हैं।’’ हालांकि, एयरलाइन ने अमृतसर जाने वाली ‘AI461’ उड़ान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों उड़ानों में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तुरंत पता नहीं चल सका।
गांदरबल में नदी में गिरी ITBP बस, निकालने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेश
हाल के हफ्तों में, एअर इंडिया के विमानों से जुड़े कई मुद्दे सामने आए हैं और एयरलाइन, खासकर विमान दुर्घटना के बाद, नियामकीय जांच के दायरे में भी आ गई है। 12 जून को, लंदन गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया था, जिसमें 260 लोग मारे गए थे। जानें मालेगांव बम ब्लास्ट केस की पूरी टाइमलाइन
(इनपुट-भाषा)