Tripura Election Result 2018 Winners List: त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 पर शनिवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। त्रिपुरा में बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। पिछले विधानसभा में इस भगवा पार्टी को 1.5 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा था। यहा भाजपा ने 35 सीटें जीती हैं, वहीं उसकी गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती हैं। राज्य में बीते 25 वर्षो में सत्तासीन मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व में वाममोर्चा सत्ता से बेदखल हो गई है। मगर इस बार के चुनाव में पार्टी ने 43 प्रतिशत वोट हासिल करने के साथ जीत का आगाज किया है और इस तरह उसने वाम मोर्चे के इस गढ़ पर कब्जा जमा लिया है।

राज्य में 18 फरवरी को चुनाव से एक सप्ताह पहले चारीलाम सीट से माकपा के उम्मीदवार के निधन के बाद इस सीट को छोड़कर बाकी 59 सीटों पर मतदान हुए थे। अभी तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम नहीं आए हैं। यहां 18 फरवरी को चुनाव हुए थे। चारीलाम सीट से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देबर्मा के निधन की वजह से इस सीट पर 12 मार्च को मतदान होगा।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे 2018 Highlights: BJP को स्‍पष्‍ट बहुमत

यहां देखें Tripura Election Result 2018 Winners List:

सीटें – विजेता उम्‍मीदवार (पार्टी)

1. सिमना – बृक्षकेतु देबबर्मा (आईपीएफटी)
2. मोहनपुर – रतन लाल नाथ (भाजपा)
3. बमूटिया – कृष्‍णाधन दास (भाजपा)
4. बरजाला – दिलीप कुमार दास (भाजपा)
5. खाएरपुर – रतन चक्रबर्ती (भाजपा)
6. अगरतला – सुदीप रॉय बर्मन (भाजपा)
7. रामनगर –
8. टाउन बोरवली – आशीष कुमार साहा (भाजपा)
9. बानामालीपुर – बिप्लब कुमार देब (भाजपा)
10. मजलिसपुर – सुशांत चौधरी (भाजपा)
11. मंडईबाजार –
12. टकरजला – नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (आईपीएफटी)
13. प्रतापगढ़ – रेबती मोहन दास (भाजपा)
14. बधारघाट – दिलीप सरकार (भाजपा)
15. कमलासागर –
16. बिशालगढ़ – भानुलाल साहा (सीपीआई-एम)
17. गोलाघाटी –
18. सूर्यम‍णिनगर –
19. चारीलाम – 12 मार्च को मतदान होगा
20. बोक्‍सानगर – शाहिद चौधरी (सीपीआई-एम)
21. नलचर – सुभाष चंद्र दास (भाजपा)
22. सोनामूरा –
23. धनपुर –
24. रामचंद्रघाट – प्रसंता देबबर्मा (आईपीएफटी)
25. खोवई – निर्मल बिस्‍वास (सीपीआई-एम)
26. आश्रमबाड़ी – मेवाड़ कुमार जामतिया (आईपीएफटी)
27. कल्‍याणपुर-प्रमोदनगर –
28- तेलियामूरा –
29. बगमा – ए.रामपदा जमातिया (भाजपा)
30. राधाकिशोरपुर –
31. मटरबारी –
32. ककराबाण-सालगढ़ –
33. राजनगर – सुधन दास (सीपीआई-एम)
34. बेलओनिया –
35. संतीरबाजार – प्रमोद रियांग (भाजपा)
36. ऋष्‍यमुख – बादल चौधरी (सीपीआई-एम)
37. जोलाईबारी – जशबीर त्रिपुरा (सीपीआई-एम)
38. मानू –
39. सबरूम –
40. अमपिननगर –
41. अमरपुर –
42. कारबूक – बुरबा मोहन त्रिपुरा (भाजपा)
43. राइमा वैली – धनंजॉय त्रिपुरा (आईपीएफटी)
44. कमलपुर – मनोज कांति देब
45. सूरमा –
46. अम्‍बासा – परिमल देबबर्मा (भाजपा)
47. करमचरा – दिबा चंद्र रांगकावल (भाजपा)
48. चवामनु –
49. पबियारा – भगबान दास (भाजपा)
50. फटिकरॉय –
51. चांदीपुर –
52. कैलाशहर –
53. कदमताला-कुर्ती – इस्‍लामुद्दीन (सीपीआई-एम)
54. बगबासा –
55. धरमनगर –
56. जुबराजनगर –
57. पानीसागर –
58. पेनचरथल – सांतना चकमा (भाजपा)
60. कंचनपुर – प्रेम कुमार रियांग (आईपीएफटी)

नोट: विजेताओं की सूची अंतिम परिणाम आने के साथ-साथ अपडेट होती रहेगी।