Why Is Friday The 13th Unlucky: आज शुक्रवार और 13 तारीख भी है। दुनिया भर में लाखों लोग इस दिन को अशुभ मानते हैं। इसको लेकर तमाम तरीके की कहानियां भी हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं। यूरोप के कई देशों के लोग इस तारीख से इतना घबराते हैं कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकलते।

यही कारण है कि 13 तारीख को यूरोप की ज्यादातर फ्लाइट सस्ती होती है, क्योंकि ट्रैवल करने वालों की संख्या भी कम होती है। अगर 13 तारीख के दिन शुक्रवार पड़ता है तो इसे और भी खतरनाक माना जाता है। हालांकि सनातन धर्म के लिए यह दिन अशुभ नहीं है। हिंदू धर्म में इसे सबसे शुभ दिन माना जाता है।

नियमों के अनुसार 12 नंबर पूर्णांक होता है और साल में 12 महीने, घड़ी में 12 घंटे और राशियां भी 12 ही होती है। लेकिन इसके बाद 13 नंबर को संतुलन की कमी वाली संख्या माना गया है। वहीं इस दिन जीसस क्राइस्ट को सूली पर चढ़ाया गया था। इस कारण भी 13 तारीख को अशुभ माना जाता है। यूरोप के लोग इस तारीख से इतना घबराते हैं कि वह अपने घर से बाहर तक नहीं निकलते हैं।

13 तारीख को लेकर लोगों में इतना डर होता है कि कई होटलों में 13 नंबर का कमरा नहीं होता है। तो कई इमारतें में 13वां फ्लोर नहीं होता है। लोगों का मानना है कि 13 तारीख और शुक्रवार जब एक साथ मिलते हैं तो यह अशुभ बन जाता है। इसलिए भी लोग इससे डरते हैं।

हिंदू धर्म में माना जाता है शुभ

हालांकि हिंदू धर्म के हिसाब से 13 तारीख को बेहद अहम माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 13वां दिन त्रयोदशी का होता है और इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। प्रदोष व्रत भी इसी दिन होता है।

यूरोप में घट चुकी हैं बड़ी घटनाएं

यूरोप में 13 तारीख को कई बड़ी घटनाएं भी घटी हैं। फ्रांस में 13 अक्टूबर 1307 को एक बड़ी दुर्घटना हुई थी और इसमें सैकड़ो लोगों की मृत्यु हुई थी। इंग्लैंड के एक मेडिकल जनरल में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि 13 तारीख को अगर शुक्रवार पड़ता है तो उस दिन ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।