बुधवार सुबह दिल्ली से भोपाल पहुंचे एक विमान का टायर फट गया। एयर इंडिया की फ्लाइट 435 के साथ लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। विमान में सौ मुसाफिर थे।
जानकारी के मुताबिक जब विमान लैंड कर रहा था, तो यात्रियों ने जोर का झटका महसूस किया। सभी यात्री घबरा गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित रनवे पर लैंड करा लिया। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई।
विमान को थोड़ी ही देर बाद दिल्ली रवाना होना था। लेकिन टायर बदलने और तकनीकी जांच के लिए इसे रोक लिया गया।