साथ ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) चलती ट्रेनों में विशेष व्यंजन उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल स्टेशनों तथा झारखंड के जसिडीह जंक्शन से गुजरने वाली करीब 70 ट्रेनों में ये व्यंजन उपलब्ध होंगे। इन स्टेशनों पर आइआरसीटीसी की ई-खानपान सुविधा है।
अधिकारियों ने कहा कि यात्री 1323 पर फोन पर काल कर सकते हैं और उनकी सीट पर खाना पहुंचा दिया जाएगा। रेलवे के इस उपक्रम की यह नवीनतम पेशकश है। उसने पिछले साल इस उत्सव के दौरान ‘व्रत नवरात्रि’ स्पेशल थालियों की शुरुआत की थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार के पूजा व्यंजन सूची में लुची (पूरी) पुलाव, आलू पोश्तो जैसे विशिष्ट बंगाली व्यंजन वाली थाली और मछली थालियां शामिल हैं।
उनके अनुसार अन्य व्यंजनों में तली हुई मछली, कोलकाता बिरयानी और रसगुल्ला इत्यादि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी नवरात्रि के दौरान यात्रियों को उनके यात्रा मार्ग पर बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन परोसा जाएगा। उनके अनुसार इसके लिए यात्रियों को 1323 पर फोन कर आर्डर देना होगा और आइआरसीटीसी 400 स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान करेगा।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की व्यंजन सूची में 99 रुपए प्रारंभिक मूल्य होगा तथा स्टार्टर में ‘आलू चाप और सबूदाना टिक्की ’ शामिल होगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य भोजन में साबूदाना खिचड़ी, पनीर मखमली और पराठा शामिल हैं। अन्य व्यंजन कोफ्ता कढ़ी और साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि थाली भी उपलब्ध है।