यूट्यूब पर हर उम्र के लोगों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। यहां पर मनोरंजन से लेकर खाना बनाना सिखाने, समाचार, जानकारी और पढ़ाई से संबंधित करोड़ों वीडियो उपलब्ध हैं। जिस को जिस तरह की वीडियो देखनी है देख सकता है। यूट्यूब के जरिए आप अपने कौशल को भी निखार सकते हैं। यहां पर कई ऐसे चैनल है जो आपको और ज्यादा होशियार बनाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही चैनलों के बारे में बताएंगे।
क्रैश कोर्स : यूट्यूब पर एक क्रैश कोर्स के नाम से चैनल है। इस चैनल पर सैकड़ों वीडियो मौजूद हैं। इस चैनल पर एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। यहां पर 30 से अधिक विषयों पर एक हजार से ज्यादा वीडियो उपलब्ध हैं। ये वीडियो बहुत ही छोटे और बेहद रोचक ढंग से बनाए हुए हैं। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी को ये आसानी से समझ आ जाते हैं।
थिंक स्कूल : यह यूट्यूब चैनल दो भारतीय युवाओं ने शुरू किया है। इस चैनल पर बिजनेस केस स्टडी पर वीडियो उपलब्ध हैं। ये केस स्टडी पूरी तरह से मुफ्त हैं। इस चैनल को 20 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल पर डेढ़ सौ से अधिक वीडियो हैं।
सोच : इस यूट्यूब चैनल को मोहक मंगल चलाते हैं। दो सौ से ज्यादा वीडियो वाले इस चैनल के 12 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल पर भारतीय समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हिंदी में वीडियो उपलब्ध हैं। इस चैनल पर वीडियो बनाने से पहले बहुत ज्यादा शोध किया जाता है। यहां पर सेहत से लेकर राजनीति, राज्यों के मामले, अर्थनीति, विज्ञान आदि मुद्दों पर वीडियो देखे जा सकते हैं। इन यूट्यूब चैनल से आपको इतनी अधिक जानकारी मिल जाएगी कि आप भी होशियार की श्रेणी में आ जाएंगे।
प्रस्तुति : सुशील राघव
