अगस्त 2023 में इस वर्ष की दो सबसे बड़ी खगोलीय घटनाएं होंगी। अमेरिका में लोग दो खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए तैयार हैं, जिन्हें “सुपर मून” के रूप में जाना जाता है। इसमें से एक दुर्लभ ब्लू मून है। पहला सुपरमून 1 अगस्त को दिखेगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को दिखेगा।

दो बार दिखता है सुपर मून

इस दिन दिखने में वाला सुपर मून अन्य सुपरमून की तुलना काफी बड़ा होगा क्योंकि यह धरती के बेहद करीब होगा। इसके अलावा आप इसके रंग को भी आसानी से देख पाएंगे। वैज्ञानिकों कहना है कि इस दिन पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा लगभग 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है।

वहीं 30 अगस्‍त को ब्‍लूमून दिखाई देगा। ब्लू मून एक अत्यंत दुर्लभ घटना है और इसका चंद्रमा के रंग से कोई लेना-देना नहीं है। यह अक्सर किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को दिखाई देता है। इस बार अगस्‍त के महीने में भी दो पूर्णिमा पड़ रही हैं, इसलिए दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लू मून नजर आएगा। इससे पहले ब्लू मून 22 अगस्त 2021 में देखा गया था।

औसतन हम हर तीन साल में एक ब्लू मून देखने की उम्मीद कर सकते हैं। अगला ब्लू मून मई 2026 में दिख सकता है। इसके अलावा एक सुपर मून तब दिखता है, जब चंद्रमा की कक्षा उसे पूर्णिमा चरण के दौरान पृथ्वी के सबसे करीब लाती है। इस घटना के कारण रात के आकाश में एक बड़ा और चमकीला चंद्रमा दिखाई देता है।

सुपर मून कब आता है?

खगोलविदों के अनुसार सुपर मून का बनना अलग-अलग खगोलीय प्रभावों का संयोजन है। जब सूर्य की पूरी रोशनी से नहाया हुआ पूरा चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के पास से गुजरता है तो वह हमें विशाल और भव्य रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को हम पूर्ण चंद्रमा यानी सुपरमून कहते हैं। यह स्थिति तब आती है, जब चांदनी रोशनी से चमक रहा पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के 224,865 मील के दायरे में आ जाता है।