स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो करोड़ से नीचे के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें संशोधित की हैं। ये 22 अक्टूबर यानि कल से प्रभावी होने जा रही हैं। टर्म डिपॉजिट वो इन्वेस्टमेंट होते हैं, जिसमें एक निश्चित अवधि के लिए राशि जमा की जाती है। आपके डिपॉजिट पर आपको ब्याज मिलता है। फिलहाल ये नियम बदलने जा रहे हैं।

7 से 45 दिनों के डिपॉजिट पर ब्याज दर 3 फीसदी है। 22 अक्टूबर से इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 3.50 है। ये भी पहले की तरह से कायम रहेगी।

46 से 179 दिनों के डिपॉजिट पर आम पब्लिक को 4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था। लेकिन अब ये दर बढ़ाकर 4.50 कर दी गई है। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 4.50 थी। लेकिन अब उसे भी बढ़ाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

180 से 210 दिनों के टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक को 4.65 का ब्याज मिल रहा था। अब ये 5.25 होगा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 5.15 थी। इसे भी बढ़ाकर 5.75 कर दिया गया है।

211 दिनों से लेकर 1 साल से कम के टर्म डिपॉजिट पर आम जनता को 4.70 का ब्याज मिल रहा था पर अब ये 5.50 होगा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 5.20 थी। अब ये बढ़कर 6 हो जाएगी।

1 साल से लेकर 2 साल से कम तक के खाते पर आम जनता को 5.60 का ब्याज मिल रहा था। अब ये 6.10 होगा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 6.10 थी। अब ये 6.60 होगी।

2 साल से लेकर 3 साल से कम के खाते पर जनता को ब्याज दर 5.65 मिल रही थी। अब ये 6.25 होगी। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 6.15 थी। अब ये 6.75 होगी।

तीन साल से लेकर 5 साल से कम के खाते में पर आम लोगों को 5.80 का ब्याज मिल रहा था। अब ये 6.10 होगा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 6.30 थी। अब उन्हें 6.60 का ब्याज मिलेगा।

स्टेट बैंक की तरफ से पांच साल से लेकर 10 साल तक के खातों पर जनता को ब्याद 5.85 मिल रहा था। अब ये 6.10 होगा। इसी श्रेणी में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली ब्याज दर 6.65 थी। अब ये 6.90 होगी।