Air India Flight Divert: एअर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी सामने आई है। टोक्यो से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग हुई है। हीट इशू की वजह से विमान को डायवर्ट करना पड़ा है। एअर इंडिया ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।
एअर इंडिया ने क्या जानकारी दी?
एक जारी बयान में एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट नंबर AI357 जिसने हानेदा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन केबिन में गर्म तापमान की शिकायत के बाद उसे कोलकाता के लिए डायवर्ट किया गया। कोलकाता में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है और अभी वहां पर उसकी चेकिंग जारी है। वैसे यह भी जानकारी दी गई है कि कोलकाता में यात्रियों का ध्यान रखा जा रहा है और किसी दूसरे विमान से सभी को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने की तैयारी है।
अब यह कोई पहली बार एअर इंडिया का विमान नहीं जिसको या तो डायवर्ट किया गया हो या फिर जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। कुछ दिन पहले एक इंडिगो विमान की तरफ से तो कम फ्यूल के बाद मेडे की कॉल तक दी गई थी। ऐसे में लोगों के मन में हवाई यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं।
अहमदाबाद क्रैश के साथ जुड़ेगा ICAO?
कुछ दिनों पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश को कोई भूला नहीं है जिसमें 200 से ज्यादा यात्रियों की जान चली गई थी। उस भयंकर क्रैश में सिर्फ एक ही यात्री बच पाया था। रविवार को आखिरी मृत यात्री का डीएनए भी मैच हो गया था और परिवार को इस बारे भी सूचित कर दिया गया। वैसे अहमदारा प्लेन क्रैश की जांच के साथ अब ICAO भी जुड़ना चाहता है। यह यूएन की एक बॉडी है जो सिर्फ तब जांच में जुड़ती है जब प्लेन या तो किसी युद्ध के क्षेत्र में क्रैश हुआ हो या फिर किसी मिलिट्री स्ट्राइक की वजह से दुर्घटना हुई हो।
ICAO का शामिल होना क्यों शॉकिंग?
अब एअर इंडिया क्रैश मामले में तो क्योंकि दोनों में से कोई भी कारण नहीं रहा, इसी वजह से जानकार भी हैरान थे कि ICAO क्यों इस मामले की जांच के साथ जुड़ना चाहता है। इस बॉडी का जरूर तर्क है कि अगर वो शामिल हो जाएंगे तो सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन होगा। भारत सरकार ने अभी तक ICAO को परमीशन नहीं दी है और मंथन जारी है। सरकार के ही कुछ अधिकारियों ने यह जरूर स्पष्ट कर दिया है कि हादसे की जांच चल रही है, उसमें सभी प्रोटोकॉल्स का पालन किया जा रहा है, लापरवाही का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- पायलट बोला MAYDAY-MAYDAY