जनसंख्या कानून को लेकर चल रही एक टीवी डिबेट के दौरान MPCI के अध्यक्ष तस्लीम रहमानी ने कहा कि सरकार जनसंख्या कानून लाए हम साथ देंगे। इसका पलटवार करते हुए शिवम त्यागी ने कहा कि लिख कर रख लीजिए यह पलट जाएंगे।

शिवम त्यागी ने कहा कि तस्लीम रहमानी की बाइट रिकॉर्ड करगे न्यूज 18 अपने शो में रख ले। जिस दिन कानून आ जाएगा, यह उसी दिन पलट जाएंगे और कहने लगेंगे कि देखिए यह मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनको पता है कि अभी केवल बात हो रही है, जिस दिन कानून आने लगेगा। उस दिन सबसे पहले रोने वाले यही लोग होंगे। त्यागी ने कहा कि इस देश में जब तक कोई इशू पॉलिटिकल इशू नहीं बनेगा, वो ठीक नहीं होगा।

तस्लीम रहमानी ने कहा कि जनसंख्या का इशू, नेशनल इशू है। यह सांइटफिक इशू भी है। यह न धार्मिक और न ही राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी से लेकर आज तक इसे धार्मिक मुद्दा बनाकर रखा गया। ना ही कोई कानून लाने की कोशिश की गई। उन्होंने पूछा कि बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर आठ साल में क्या किया। अगर केंद्र सरकार कानून लाए तो इसका साथ मैं दूंगा।

रहमानी ने कहा कि देश की सीमा नहीं बढ़ रही है, लेकिन देश की जनसंख्या 2050 तक 170 करोड़ हो जाने वाली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 141 करोड़ देश की जनसंख्या है। अगले साल 150 करोड़ के ऊपर हो जाएगी। जमीन तो नहीं बढ़ रही है। 70 फीसदी लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से भारत में शहरीकरण हो रहा है, इतना दुनिया के किसी दूसरे मुल्क में नहीं हो रहा। यही वजह है कि भारत में कृषि भूमि कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की नीति देश के लोग बनाएंगे। न अल्लाह बनाएगा और न ही भगवान बनाएगा।