एआईएडीएमके सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने उनके पास 113.73 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की सोमवार को घोषणा की जो पिछले साल की उनकी घोषित संपत्ति से 3.40 करोड़ कम है। उनके पास 41.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 72.09 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है, यानी उनके पास 113.73 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने राधाकृष्णन नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए जो हलफनामा दिया है, उसमें इसकी घोषणा की गई है। हलफनामे में उन्होंने फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट, जब्त किए गए शेयर और ज्वैलरी के बारे में भी बताया है।

Read Also: तमिलनाडु: बीजेपी ने जयललिता के खिलाफ पूर्व AIADMK मंत्री के दामाद को उतारा

हलफनामे के मुताबिक उनके पास 41,000 रुपए नकद हाथ में हैं तथा उन पर 2.04 करोड़ रूपए की देनदारियां हैं। उन्होंने पेशे की तालिका में कृषि उल्लेख किया है। साथ ही हलफनामे में बताया गया है कि 21.820 किलो सोना जब्त कर लिया गया है।

Read Also: जयललिता ने लिए 600 कैंडिडेट्स के इंटरव्‍यू, पूछे पर्सनल सवाल

वर्ष 2015 में आर के नगर सीट पर उपचुनाव में उन्होंने अपने पास 117.13 करोड़ रूपए की संपत्ति होने की घोषणा की थी। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पास 51.40 करोड़ रूपए की संपत्ति होने की घोषणा की थी। उस साल वह श्रीरंगम निर्वाचन सीट से चुनाव मैदान में थी। वर्ष 2006 के चुनाव के समय वह 24.7 करोड़ रूपए संपत्ति की मालकिन थीं।

चलसंपत्तिः-
-कंपनियों में निवेश 27.45 करोड़
-बैंक बैलेंस 10.64 करोड़
-चांदी(1250 किलो) 3.12 करोड़
-9 वाहन 42 लाख
कुल -41.63 करोड़

अचल संपत्तिः-
-43.96 करोड़ का चेन्नई हाउस
-13.36 करोड़ के पांच कमर्शियल प्लॉट
-14.44 करोड़ का हैदराबाद में फार्मलैंड
-34 लाख का कांचीपुरम में फार्मलैंड है।
कुल 72.10 करोड़