एक तमिल फिल्म ‘कूझांगल’ को ऑस्कर 2022 में भारत की ओर से अधिकारिक इंट्री मिल गई है। विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 94वें अकादमी पुरस्कारों के लिए चुना गया है। फिल्म में एक शराबी अपमानजनक पति की कहानी है, जिसकी पत्नी उसे छोड़कर चली जाती है।

‘कूझांगल’ कई नए कलाकारों से सजी हुई फिल्म है। इसे विग्नेश शिवन और नयनतारा द्वारा निर्मित किया गया है। शिवन ने ट्विटर पर फिल्म के ऑस्कर चयन की खबर शेयर करते हुए कहा कि यह सुनने का मौका है!… और ऑस्कर जाता है … एक सपने से दो कदम दूर हमारे जीवन में सच होने का क्षण…।

फिल्म की कहानी में एक शराबी, गाली देने वाला पिता गणपति (करुत्तदइयां) और उसका बेटा, वेलु (चेल्लापंडी), पत्नी-मां को वापस लाने के लिए पड़ोसी गांव जा रहे हैं, जो घर से भाग गई है। इसी दौरान गणपति और उसके ससुराल वालों के बीच हाथापाई हो जाती है।

फिल्म के डायरेक्टर विनोथराज ने कहा कि वह सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कर कहा कि इस खबर को पाकर इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती। इस साल की शुरुआत में 50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (आईएफएफआर) में ‘कूझांगल’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए शीर्ष सम्मान जीता था। 94वें अकादमी पुरस्कार 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में होने वाले हैं।

हिन्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार विनोथराज इस फिल्म के बारे में बताते हैं कि इसकी प्रेरणा उन्हें अपने ही घर से मिली थी। उनकी छोटी बहन के साथ घटी एक घटना के आधार पर, जिसके शराबी पति ने उसके लिए दरवाजे बंद कर दिए, जिससे वह 13 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर अपने गांव में एक बच्चे को गोद में लिए हुए आई थी। विनोथराज ऐसी घटनाओं को अपने गांव में “रोजमर्रा की घटना” कहते हैं।

उन्होंने आगे कि वह जानती थी कि मैं उसकी कहानी बना रहा हूं। मैं इस बात के प्रति सचेत थी कि मैं इसमें शामिल किसी को भी चोट नहीं पहुंचाऊं। क्योंकि मैं जानता था कि मेरी बहन और उसका पति फिर से एक हो जाएंगे। उसने फिल्म देखी है और उसे वास्तव में यह पसंद आई है।