Chandigarh District Court Firing: सिंचाई विभाग में आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह नाम के शख्स की शनिवार दोपहर चंडीगढ़ जिला कोर्ट में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरप्रीत की हत्या कथित तौर पर उसके ससुर मलविंदर सिंह सिद्धू ने की है। सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों परिवारों के बीच में कुछ वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष के परिवार चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में तीसरी बार मध्यस्थता के लिए पहुंचे थे।
डेढ़ महीने पहले ही कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच में समझौता करवाने के लिए एडवोकेट धीरज ठाकुर को नियुक्त किया। लड़के वाले का परिवार मध्यस्थता के लिए करीब 12 बजे फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। वहीं, लड़की वालों का परिवार करीब डेढ़ बजे कोर्ट में पहुंचे थे। मीडिएटर एडवोकेट दोनों पक्षों के बीच में समझौते की बातचीत कर रहे थे। इसी के बाद में पूर्व आईजी मलिवंदर सिंह ने बाथरूम जाने के लिए बोला। इतना ही नहीं एडवोकेट ने उन्हें कमरे से बाहर शौचालय जाने का रास्ता बताया। लेकिन दामाद हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह रास्ता बता देगा।
आरोपी ने चलाईं पांच गोलियां
ससुर और दामाद दोनों ही कमरे बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर के बाद में एक के बाद एक गोलियां चलने का आवाजें आईं। आरोपी ने अपनी बंदू एक नहीं बल्कि पांच गोलियां चलाईं। दो गोलियां दामाद को लगीं, एक गोली कमरे के दरवाजे पर लगी और दो गोलियां चूक गईं। गोलियों की आवाज सुनकर कोर्ट में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज की वजह से वकील और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पूर्व एआईजी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद में सिक्योरिटी स्टाफ समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरप्रीत सिंह को हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा एफएसएल की टीमें भी जांच में लगी हुई हैं। गोली लगने वाली जगह को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोर्ट में गोली चलने के बाद में सिक्योरिटी पर सवाल
कोर्ट परिसर मे गोली चलने के बाद में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां लोग न्या पाने और सुरक्षा की उम्मीद को लेकर जाते हैं। वहीं पर अगर जान जाने लगे तो सिक्योरिटी पर सवाल खड़े होने तो लाजमी हैं। आखिर इस तरह की लापरवाही कैसे हो सकती है कि कोर्ट में कोई आता है और अंदर ही गोली मारकर मर्डर को अंजाम देता है।