Sukhbir Badal Akal Takht Punishment: अकाली नेता सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने सजा सुना दी है। कहा गया है कि उन्हें जूठे बर्तन और वॉशरूम साफ करने होंगे। असल में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को माफी और बेअदबी के केस में सुखबीर बादल को सजा सुनाई गई है। उनको सबसे पहले एक घंटा बाथरूम साफ करना होगा, फिर लंगर के जूठे बर्तन साफ करने होंगे, इसके बाद उन्हें कीर्तन भी सुनना होगा। बड़ी बात यह है कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से भी फक्र ए कौम सम्मान वापस लिया जाएगा।

सुखबीर बादल पर क्या आरोप?

अब जानकारी के लिए बता दें कि सुखबीर बादल पर आरोप है कि सरकार में रहते हुए उन्होंने राम रहीम पर नम्र रुख रखा था। उन्होंने वेशभूषा विवाद में भी शिकायत वापस लेने का काम किया था। इसके ऊपर अपनी सत्ता का इस्तेमाल करते हुए उन्हें कथित तौर पर डेरा मुखी को माफी दिलवा दी थी।

सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने घोषित किया तनखैया

बड़ी बात यह है कि सुखबीर बादल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबानों के सामने कहा था कि हमने भूले हुई हैं। हमारे कार्यकाल में बेअदबी की घटनाएं हुई थीं। हम मानते हैं कि दोषियों को सजा नहीं दिलवा पाए। अब क्योंकि खुद बादल ने अपनी गलती मानी, ऐसे में अकाल तख्त को सजा देने में समय नहीं लगा।

ठंडी पड़ी बादल की राजनीति?

अभी तक सुखबीर बादल ने इस सजा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राजनीतिक लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है। बड़ी बात यह है कि दोनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अकाली पर निशाना साधा था। बेअदबी केस को लेकर कई तरह के आरोप लगे थे। वैसे पिछले महीने सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा कर पार्टी में चुनाव का रास्ता साफ किया था। इस फैसले की और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें