Ramgopal Yadav Controversial Statement: ऑपरेशन सिंदूर के बाद विंग कमांडर व्योमिका सिंह चर्चा में आईं थीं। उनको लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद राम गोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समाचार न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, राम गोपाल यादव ने कहा, ‘पाकिस्तान मान नहीं सकता है। जब सीजफायर हुआ तो सबके दिमाग में यह था कि ये मानेगा ही नहीं पाकिस्तान। आप देखना कि रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं कि नहीं मारे जा रहे। यह सब पाकिस्तान से आ रहे हैं। बस ये लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। ये तो केवल चुनाव के लिए यह सब करते हैं। सभी पॉलिटिकल पार्टियों को विश्वास में ले लीजिए। ये जो वहां पर जो लड़ रहे थे थे वो क्या बीजेपी के लोग थे। लेफ्टिनेंट कर्नाल सोफिया कुरैशी को इनके मंत्री गाली देते हैं। हाई कोर्ट ने एफआईआर करने का आदेश दिया है।’

रामगोपाल यादव का विवादित बयान

सपा सांसद ने पहले तो व्योमिका सिंह का नाम दिव्या सिंह लिया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है कि वो कौन है। राम गोपाल यादव ने कहा कि व्योमिका सिंह हरियाणा की…। वह केवल इतने पर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि एयर मार्शल एके भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया, इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में, उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Singh: UP की बेटी, हरियाणा की बहू विंग कमांडर व्योंमिका सिंह

सपा नेता के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने घेरा

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने समाचार न्यूज एजेंसी आईएनएस से कहा, ‘पूरी दुनिया ने भारत की सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों और जवानों की बहादुरी और साहस को देखा है। उनकी वीरता और वीरता के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह न्याय नहीं कर सकती। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के तहत, ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मेरा मानना ​​है कि यह पूरे देश के लिए जश्न मनाने का क्षण था और दुनिया ने भारत की ताकत देखी। हालांकि, इतनी उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद भी कुछ राजनीतिक दल इन मामलों का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। Operation Sindoor की व्योमिका सिंह को कैसे याद करते हैं टीचर और क्लासमेट