ओडिशा में कटक के पास SMVT बेंगलुरु से कामाख्या जा रही AC एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन हादसा कटक के पास हुआ। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और एक की मौत हो गई है और 8 लोग जख्मी हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि SMVT बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निर्गुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि हमने अपने संसाधन जुटा लिए हैं और NDRF और फायर सेवाओं को सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर राहत ट्रेन भेज दी गई है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे के फ्रंटलाइन अधिकारी और सपोर्ट स्टॉफ को घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन – 8455885999 और 8991124238 – शुरू कर दी गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है।

रेलवे द्वारा जारी किए गए अन्य हेल्पलाइन नंबर

गुवाहाटी: 0361-2731621, 0361-2731622, 0361-2731623
कामाख्या: 9957247953
रंगिया: 9854419064, 9957554979
न्यू बोंगाईगांव: 9957554957, 9957554964
न्यू कूचबिहार: 7605036155
किशनगंज: 6456226794

इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12551 ने शनिवार सुबह 8.55 बजे SMVT बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अपने सफर की शुरुआत की थी। यह ट्रेन शनिवार रात 22.22 मिनट पर विजयवाड़ा, आज सुबह 11.02 मिनट पर भुवनेश्वर पहुंची। वेबसाइट के अनुसार, कटक रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन ने 11.43 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन शनिवार को SMVT बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से कामाख्या के लिए चलती है।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेेले के दौरान ट्रेनों के शीशे तोड़ने की कुल कितनी घटनाएं हुईं? रेल मंत्री ने बताया कितना उठाना पड़ा नुकसान

12551 SMVB KYQ AC EXP Time Table: SMVT बेंगलुरु – कामाख्या एसी एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल और स्टॉपेज

क्रम संख्यास्टेशन कोडरेलवे स्टेशनआगमन समयप्रस्थान समयकितने मिनट रुकेगी?दूरी (किलोमीटर में)यात्रा का दिन
1SMVBSMVT BENGALURUSource8:5001
2JTJJOLARPETTAI JN11:1311:152:001401
3KPDKATPADI JN12:2512:4015:002231
4PERPERAMBUR14:1014:155:003471
5GDRGUDUR JN17:1917:201:004841
6BZAVIJAYAWADA JN21:4021:5010:007771
7SLOSAMALKOT JN0:380:402:009762
8VZMVIZIANAGRAM JN4:154:2510:0011742
9BAMBRAHMAPUR7:087:102:0013902
10KURKHURDA ROAD JN8:459:0015:0015372
11BBSBHUBANESWAR9:259:305:0015562
12CTCCUTTACK10:0310:052:0015842
13BLSBALESHWAR13:0013:022:0017612
14HIJHIJLI14:3014:388:0018732
15MDNMIDNAPORE15:3815:402:0018922
16BQABANKURA16:5516:572:0019942
17ADRAADRA JN17:4017:455:0020482
18ASNASANSOL JN19:2019:3010:0020892
19DGRDURGAPUR20:2020:4020:0021312
20RPHRAMPUR HAT23:0623:082:0022492
21MLDTMALDA TOWN1:502:0010:0023703
22BOEBARSOI JN3:203:222:0024583
23KNEKISHANGANJ4:054:072:0025153
24NJPNEW JALPAIGURI5:455:5510:0026023
25NCBNEW COOCH BEHAR8:038:052:0027293
26NOQNEW ALIPURDUAR8:238:252:0027473
27NBQNEW BONGAIGAON10:1310:152:0028543
28RNYRANGIYA JN12:0512:072:0029633
29KYQKAMAKHYA13:450:0030043