बिहार और असम के लोगों को बाढ़ से बनी स्थिति से बुधवार को भी राहत नहीं मिली। दोनों राज्यों में 44 और लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 97 तक पहुंच चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बिलासपुर गांव में भारी बारिश की वजह से एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। साथ ही, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच चुकी है। प्राधिकरण के अनुसार, मोरीगांव में चार, सोनितपुर और उदालगिरी में दो-दो जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों – शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
एएसडीएमए ने कहा है कि हैलाकांडी में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अब भी राज्य में 57.51 लाख लोग प्रभावित हैं। प्राधिकरण के अनुसार, मोरीगांव में चार, सोनितपुर और उदालगिरी में दो-दो जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। एएसडीएमए ने कहा कि 1.50 लाख से अधिक विस्थापित लोग 427 राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। विभिन्न जिला प्रशासनों ने 392 राहत वितरण केन्द्र बनाए हैं।
असम में बुधवार को भी बाढ़ का कहर जारी रहा। राज्य के 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे की मौत हो गई, जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
नई दिल्ली स्थित एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के एक छात्र ने जलवायु परिवर्तन को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की मांग की है। उसे कई लोगों का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संबोधित अंतरराष्ट्रीय मंच ‘चेंज.ओआरजी’ पर अमन शर्मा की अर्जी में मांग की गई है कि राष्ट्रीय जलवायु आपातकाल घोषित किया जाए और इस वैश्विक मुद्दे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निपटाया जाए।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर भी 100 प्रतिशत रहा। सफदरजंग वेधशाला में बारिश 21.6 मिमी और पालम वेधशाला में 16.8 मिमी दर्ज की गई। वहीं रिज, लोधी रोड और आया नगर वेधशाला में क्रमश: 15.1 मिमी, 18.2 मिमी और 12.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मिजोरम में 5,000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और पिछले सात दिन में हुई भारी बारिश की वजह से बनी बाढ़ की स्थिति के बाद 4,000 लोगों को खाली कराया जा रहा है।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स जिला और खासी हिल्स क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। बाढ़ की वजह से राज्य में 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
नेपाल में पिछले दो दिन में बारिश की कमी होने से अब यहां संक्रमित बीमारियों को फैलने से रोकने पर ध्यान केंद्रित होगा।
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे की मौत हो गई। वहीं ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।