केरल तट के पास सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 पर सोमवार सुबह विस्फोट होने की सूचना है। यह जानकारी एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यहां दी। निचले डेक पर विस्फोट की सूचना सबसे पहले सुबह करीब 10.30 बजे मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र द्वारा कोच्चि स्थित समुद्री परिचालन केंद्र को दी गई।

यह जहाज 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास वाला है और यह सात जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसके 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी। पीआरओ ने कहा, ‘‘नौ जून 25 को सुबह लगभग 10:30 बजे, एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से MV WAN HAI 503 पर निचले डेक पर विस्फोट होने के बारे में सूचना मिली। यह जहाज सिंगापुर का एक ध्वजवाहक कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास का है।’’

भारतीय तटरक्षक पीआरओ ने बताया, “कोलंबो से Nhava Sheva जा रहे MV WAN HAI 503 ने कोच्चि 130 में डेक के नीचे विस्फोट की सूचना दी। इस विस्फोट में 4 चालक दल के सदस्य लापता बताए गए और 5 चालक दल के सदस्य घायल हो गए। जहाज़ पर कुल 22 चालक दल के साथ कंटेनरयुक्त कार्गो था। कार्य पर लगे सीजीडीओ को आकलन के लिए डायवर्ट किया गया। न्यू मैंगलोर से आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि से आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती से आईसीजीएस सचेत को सहायता के लिए डायवर्ट किया गया।” केरल तट पर जलते हुए कंटेनर जहाज को छोड़कर निकले 18 चालक दल के सदस्यों को नौसेना और तटरक्षक बल ने बचाया

गुलमर्ग कैंप में जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

विस्फोट में 4 चालक दल के सदस्य लापता

इंडियन कोस्ट गार्ड के पीआरओ ने कहा कि इसके बाद भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत को उस जगह रवाना किया, जो कोच्चि में लंगर डालेगा। पीआरओ ने कहा कि नौसेना की पश्चिमी कमान ने सुबह 11 बजे पोत को घटना वाली जगह की ओर रवाना किया। स्थिति का आकलन करने और सहायता समन्वय के लिए कोच्चि स्थित नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस गरुड़ से नौसेना डोर्नियर विमान की उड़ान की भी योजना बनायी जा रही है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

(भाषा के इनपुट के साथ)