जो कल तक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रहा करती थी अब जा मिली हैं नरेंद्र मोदी की सरकार भाजपा से। नहीं समझे आप हम यहां बात कर रहें हैं शाजिया इल्मी की जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही है।
सूत्रों की मानें तो शाजिया कल यानी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकती है।
यही नहीं ख़बर तो यह भी आ रही है कि शाजिया आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली विधानसभा से चुनाव भी लड़ सकती हैं।
2013 में आप पार्टी से शाजिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी।