35 साल पहले सेंट्रल चीन में नदी के किनारे एक इंसानी खोपड़ी टूटी हुई हालत में मिली थी, उस समय वैज्ञानिक सही ढंग से इस बारे में पता नहीं कर पाए थे लेकिन ताजा विश्लेषण से यह पता चला है कि आधुनिक मानव निएंडरथल्स से अनुमान से भी पहले अलग हो गए होंगे।

यह खोपड़ी लगभग 10 लाख साल पुरानी है। 

शोधकर्ताओं ने सीटी स्कैन का इस्तेमाल किया और डिजिटली इस खोपड़ी को फिर से बनाया। खोपड़ी की तुलना मानव रिकॉर्ड में मौजूद 100 से अधिक जीवाश्मों के साथ की गई। 

होमो लोंगी की थी खोपड़ी

साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए लेख से यह बात सामने आई है कि यह खोपड़ी होमो लोंगी (Homo longi) की थी और इसे काफी पहले गायब हो चुके डेनिसोवन्स (Denisovans) से जुड़ा माना जाता है न कि यह खोपड़ी होमो इरेक्टस (Homo erectus) की है, जैसा इसके बारे में पहले सोचा गया था।

विज्ञान और तकनीकी में भारतीय लड़कियों की ताकत, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी को छोड़ी पीछे

Yunxian 2 ने दी चुनौती

अब तक‍ ऐसा माना जाता था कि होमो सेपियंस (Homo sapiens), डेनिसोवन्स और निएंडरथल्स (Neanderthals) लगभग 500,000 से 700,000 साल पहले एक ही पूर्वज से अलग हुए थे लेकिन इस खोपड़ी को जिसे युनशियन 2 (Yunxian 2) कहा जा रहा है, इसने इसे चुनौती दी है।

इससे पहले हुई एक स्टडी में पता चला था कि इस खोपड़ी की उम्र लगभग 11 लाख साल है। शोधकर्ताओं का मानना है कि होमो सेपियंस और डेनिसोवन्स के पूर्वज लगभग 13.2 लाख साल पहले एक ही थे जबकि निएंडरथल्स लगभग 13.8 लाख साल पहले अलग हुए थे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि जो ताजा जानकारी सामने आई है, उससे मानव विकास के बारे में अब तक की जो समझ है वह पूरी तरह बदल जाएगी और यह मानव इतिहास की विकास की कहानी को नए सिरे से लिखेगी।

क्रिस स्ट्रिंगर लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में paleoanthropologist हैं। स्ट्रिंगर वाशिंगटन पोस्ट को बताते हैं कि यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि खोपड़ी बड़ी और लंबी है, जिसमें ऊपरी चेहरा और नाक का रास्ता चौड़ा है। उन्होंने लिखा है कि इसकी उम्र से पता चलता है कि होमो लोंगी का विकास निएंडरथल्स और  होमो सेपियंस की तरह ही तेजी से हुआ।