SBI Clerk Admit Card 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 25 नवंबर 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 नवंबर 2022 को देश भर में निर्धारित केद्रों पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक आधिकारिक फोटो युक्त आईडी कार्ड जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।
बता दें कि इन पदों (SBI Clerk) के लिए 7 सितंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 27 सितंबर2022 आवेदन की लास्ट डेट निर्धारित की गई थी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास मांगी गई थी।
इन पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
SBI Admit Card 2022 Released: How to Download- ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए SBI Clerk Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।