AAP नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को लाइव शो में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया और टीवी चैनल को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो उनका यह आरोप टीवी पर चलाएं। चैनल ने उन्हें उन पर लगे आरोप पर प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया था। संजय सिंह पर उनकी पार्टी के एक पूर्व नेता ने मुलाकात के लिए पैसे लगाने का आरोप लगाया था।
एंकर ने जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि उनका चैनल पहले भी उनके खिलाफ गलत खबर चलाने के लिए माफी मांग चुका है और अब फिर चला रहा है। जब एंकर ने कहा कि चैनल केवल आप के पूर्व नेता द्वारा लगाया गया आरोप दिखा रहा है और इस पर उनकी प्रतिक्रिया चाह रहा है, तो संजय सिंह ने कहा कि क्या उनका चैनल केवल आरोप ही चलाता है। तो एक आरोप यह भी चलाएंं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोतीलाल सोनकर को कानपुर विधानसभा का टिकट पांच करोड़ रुपए लेकर दिया। उन्होंने एंकर से कहा- हिम्मत है तो संजय सिंह का यह आरोप चला कर देखिए, चैनल बंद हो जाएगा।
देखिए वीडियो:
क्या था मामला: गुरुवार को आप के पूर्व नेता और पार्टी की वित्त समिति के पूर्व समन्वयक हरदीप सिंह किंगरा ने एक ऑडियो स्टिंग जारी करके राष्ट्रीय संगठन निर्माण प्रमुख दुर्गेश पाठक और आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने किंगरा के लगाए आरोपों को गलत बताया है। किंगरा ने जिस सुरेंद्र अरोड़ा के हवाले से संजय सिंह द्वारा पांच लाख रुपए लिए जाने का दावा किया, उन्होंने भी कहा है कि संजय सिंह ने कोई पैसा नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि किंगरा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। (विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)
ये है किंगरा द्वारा जारी ऑडियो:
