Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हो गया है। सैफ के घर में सुबह 2.30 बजे के करीब एक अनजान शख्स घुस आया और उसने उन पर हमला कर दिया। हमले में सैफ को कई जगह पर चोट लगी है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा कि आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए फायर एस्केप का इस्तेमाल किया। इस बात का भी हमें पता चला है। अभी तक की जांच में ये एक चोरी का अटेंप्ट था। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने की हमारी कोशिश चल रही है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहे होंगे कि क्या सैफ अली खान के घर में ही छिपा था हमलावर और करीना कपूर कहां पर थी। आइए जानते हैं बड़े सवालों के जवाब।

16 जनवरी को सैफ के घर पर क्या हुआ?

सैफ अली खान मुंबई में बांद्रा में अपने घर की 11वीं मंजिल पर सो रहे थे, तभी उन्हें संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। सैफ उठे और चोर से उनकी हाथापाई होगी। घुसपैठिये ने सैफ पर छह बार चाकू से वार किया और मौके से भागने में कामयाब रहा। घटनास्थल से भाग गया। यह पूरी घटना सुबह ढाई बजे हुई है। बांद्रा पुलिस को सुबह तीन बजे फोन आया। इस हमले में सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ भी चोटिल हुई है।

लीलावती हॉस्पिटल ने क्या कहा?

सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। सैफ अली खान को चाकू से छह वार किए गए, जिनमें से एक रीढ़ की हड्डी के काफी करीब लगा। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा कि सैफ अली खान को उनके बांद्रा में मौजूद घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया और उन्हें सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया। सैफ अली खान का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने किया। सैफ की लीलावती अस्पताल में 2.5 घंटे तक न्यूरोसर्जरी चली।

सैफ अली खान के घर की कैसी है सिक्योरिटी?

कहां पर थी करीना?

बताया जा रहा है कि जिस समय अभिनेता सैफ पर हमला हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर घर पर ही थीं। मगर सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वह अपनी बहन करिश्मा, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट आउट पार्टी कर रही थीं।

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक घुसपैठिये के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस गया और हमले के समय अभिनेता के कुछ परिवार के सदस्य भी घर में मौजूद थे। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा कि कल रात आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह डकैती का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 डिटेक्शन टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।

द स्टेट्समैन के अनुसार, मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमले के बाद उनके घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध की तलाश के लिए 7 टीमें गठित की हैं।

सैफ अली खान के घर में छिपा था हमलावर?

मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना से दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज को उन्होंने देखा है। फुटेज में कोई भी शख्स अंदर जाते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। इसका मतलब है कि जिसने भी अभिनेता पर हमला किया, वह पहले ही बिल्डिंग में घुस चुका था और हमला करने के लिए इंतजार कर रहा था। मुंबई पुलिस की टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है। यहां पढ़ें सैफ अली खान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स