अपने विवादित बयानों के जरिए हमेशा से खबरों की सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद से वे चर्चा का विषय बन गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद की नेता प्राची ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सिर काट कर लाने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।
साध्वी ने ऐलान किया है कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक जो भी सिर काट कर लाएगा और उसको देश के सबसे ऊंचे स्थान पर टांगेगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि इन दिनों जाकिर साउदी अरब में हैं।
साध्वी प्राची ने कहा कि जाकिर नाइक हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है। उन्होंने जाकिर जैसे धर्मगुरुओं की जांच की मांग की। साध्वी प्राची ने सवाल करते हुए कहा कि आज फतवा जारी क्यों नहीं किया जा रहा है?
साध्वी ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे देश के सारे मदरसे की कड़ाई से जांच कराए और उन्हें बंद कर दिया जाए। साध्वी प्राची का कहना है कि इन मदरसों में आतंकवादी तैयार किए जाते हैं, जो देश के लिए खतरा पैदा करते हैं।
इस दौरान साध्वी प्राची ने कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि दिग्विजय सिर्फ दिखाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। असलियत में वह आतंकवादियों के गुरू हैं। साध्वी ने ओसामा, जाकिर नाइक जैसे लोगों को शांतिदूत कहा। इससे यह बात साबित होती है कि उनका कहीं ना कहीं आतंकियों से कनेक्शन है। उसकी भी जांच होनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के हालातों पर साध्वी प्राची ने कहा कि सेना को सभी अधिकार देते हुए कश्मीर घाटी को उनके हवाले कर देना चाहिए। 24 घंटों के भीतर सेना हालात सामान्य कर देगी। सेना को अधिकार मिलेंगे, तो वह बुरहान के फॉलोवर के घर में घुस जाएंगे। राजनीतिक फन्देबाजी की वजह से सेना काम नहीं कर पा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले प्राची ने रुडडकी में भारत को मुसलमान मुक्त भारत बनाने के बारे में बयान दिया था। रुड़की में प्राची ने कहा था कि हम कांग्रेस मुक्त भारत तो बना चुके हैं। अब मुसलमान मुक्त भारत बनाने की जरूरत है। हम इस पर काम भी कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद कई शहरों में एफआईआर भी दर्ज हुई थी तो वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी यह मामला उठा था।
