हरियाणा की रोहतक विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। 15 राउंड चले गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बत्रा को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 58830 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी मनीष ग्रोवर को 57805 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र हुड्डा को 1180 वोट मिले हैं।
यहां से कांग्रेस ने भारत भूषण बत्रा को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी ने मनीष ग्रोवर और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र हुड्डा थे। हरियाणा में 5 अक्तूबर को मतदान हुआ और नतीजे 8 आज सामने आ रहे हैं। पल-पल की अपडेटस जानने के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहें।
रोहतक विधानसभा सीट के बारे में
विधानसभा चुनाव-2019 में रोहतक विधानसभा पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा जीते और विधायक बने थे। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें कुल 50437 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार ग्रोवर कुल 47702 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और 2735 वोटों से हार गए थे।
यह एक जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है और रोहतक जिले में स्थित है। रोहतक संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से आती है।
2011 की जनगणना के अनुसार यहां लगभग 20,925 अनुसूचित जाति के वोटर हैं। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 191,796 है। यहां 2014 और 2009 के विधानसभा चुनाव में भी भारत भूषण बत्रा और मनीष ग्रोवर आमने-सामने थे। 2009 में भारत भूषण बत्रा ने 19595 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मनीष ग्रोवर ने 11132 वोटों से जीत हासिल की थी।2019 में वह भारत भूषण बत्रा के सामने हार गए थे। अब चौथी बार दोनों चुनावी मैदान में हैं।