Lalu Yadav on Mamata Banerjee: इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आपस में कलह सामने आ रही है। इसी बीच आरजेडी नेता लालू यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेता चुना जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सीधी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध का कोई भी मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में होने वाले चुनाव में उनकी ही पार्टी सत्ता पर काबिज होगी।
आरजेडी चीफ लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के विरोध जताने से कुछ भी नहीं होगा। 2025 में हम लोग फिर से सरकार बनाएंगे।’ जब लालू यादव से सवाल किया गया कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो लालू यादव ने कहा कि वह पहले अपनी आंखे सेक लें।
शिवसेना यूबीटी ने किया समर्थन
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी गठबंधन में ममता बनर्जी की भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि वे भी चाहते हैं कि वे एक अहम भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कोलकाता में उनसे मिलेंगे। राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम ममता बनर्जी की राय जानते हैं। हम भी चाहते हैं कि वे इंडिया अलायंस की एक प्रमुख भागीदार बनें। चाहे ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या शिवसेना, हम सब एक साथ हैं। हम जल्द ही कोलकाता में ममता बनर्जी से बात करने जाएंगे।’ इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उन्हें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि फैसला आम सहमति से लिया जाना चाहिए।’
लालू का एक फोन और झारखंड में टूटते-टूटते बच गया इंडिया गठबंधन, पढ़ें INSIDE STORY
सीपीआई का रुख
वहीं, सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उसने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में इंडिया अलायंस के दलों को साथ नहीं लिया। कांग्रेस ने अगर गठबंधन सहयोगियों की बात सुनी होती तो महाराष्ट्र और हरियाणा में वो नतीजे नहीं होते, जो आज देखने को मिले हैं।
ममता बनर्जी ने क्या कहा था
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के खराब प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। इसके बाद उन्होंने इशारा किया कि अगर उन्हें अवसर मिलेगा तो वह इंडिया अलायंस की कमान भी संभालने को बिल्कुल तैयार हैं। वह इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने का कि वह पश्चिम बंगाल की सीएम के तौर पर अभी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे की भी कमान संभाल सकती हैं। ‘कौन हैं नरेंद्र मोदी..’, लालू यादव ने झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करते हुए जनता से पूछा था सवाल…