Republic Day Parade Bharat Parv: गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य परेड का जो आयोजन होता है, हर साल वो देखने की लालसा तो सभी की रहती है। लेकिन कई मौकों पर पास नहीं मिल पाता, कई मौकों पर टीवी पर भी राज्यों की बेहतरीन झांकियां मिस हो जाती हैं। अब उस स्थिति में भी आपके पास गणतंत्र दिवस के उस भव्य आयोजन को पास देखने का एक मौका है। बड़ी बात यह है कि गणतंत्र दिवस की परेड के पांच दिन बाद तक आप सभी झांकियां करीब से देख सकते हैं।

भारत पर्व क्या होता है?

अब जानकारी के लिए बता दें कि भारत पर्व में शामिल होकर सभी झांकियों को देखा जा सकता है। असल में लाल किले पर इस भारत पर्व का आयोजन किया जाता है जहां पर भारी भीड़ आती है। यह भीड़ उसी भव्यता को महसूस करने लिए वहां आती है। असल में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और वहां के व्यंजनों की प्रदर्शित करने के लिए भारत पर्व का आयोजन किया जाता है, हर साल गणतंत्र दिवस के बाद ऐसा होता हैष इस बार भी 26 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन हो रहा है।

भारत पर्व इतना खास क्यों?

बड़ी बात तो यह भी है कि गणतंत्र दिवस की परेड में तो सिर्फ 31 झांकियां देखने को मिलेंगी, अगर आप भारत पर्व में जाएंगे तो वहां तो 43 झांकियां देखने को मिलेंगी। राजस्थान की झांकी तो इस बार सबसे ज्यादा खास मानी जा रही है, ऐसे में उसे लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है।

भारत पर्व में हर राज्य व्यंजन

इसके अलावा भारत पर्व में कई राज्यों के व्यंजने भी खाने का मौका मिलेगा, 60 से ज्यादा फूड स्टॉल, इंडिया क्राफ्ट बाजार, हेड क्राफ्ट स्टॉल, हैंडलूम मेला, ट्राइबल डांस परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले हैं। ऐसे में अगर आपने गणतंत्र दिवस परेड मिस भी कर दी है, भारत पर्व में आकर आप इस कमी को पूरा कर सकते हैं। अगर रिपब्लिक डे की लाइव परेड देखनी है तो यहां क्लिक करें