Indonesia Delegation Kuch Kuch Hota Hai: गणतंत्र दिवस पर इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उनके साथ इंडोनेशिया का एक डेलिगेशन भी साथ आया जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया था। उस डेलिगेशन के लिए वैसे तो वहां स्पेशल डिनर रखा गया, लेकिन सारी रौनक एक वीडियो ने लूट ली। असल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

वायरल वीडियो यहां देखें

उस वायरल वीडियो में इंडोनेशिया की डेलिगेशन बॉलीवुड गाना गा रही है। कहने को उनकी भाषा एकदम अलग है, कहने को हिंदू से उनका कोई ऐसा नाता नहीं, लेकिन भारत आकर भारत की संस्कृति में वे ऐसे रम गए कि सभी देखते रह गए। उस डेलिगेशन ने राष्ट्रपति भवन में करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का टाइटल ट्रैक गाया। अब गाना तो गाया, लेकिन जिस अंदाज में गाया उसने पूरे सोशल मीडिया को हैरान कर दिया।

कैसी थी कुछ-कुछ होता है?

इंडोनेशिया की उस डेलिगेशन ने सटीक सुर पकड़ा, उसी धुन के साथ उस गाने को गाया और उसी वजह से राष्ट्रपति भवन में काफी देर तक उनके लिए तालियां बजती रहीं। अगर करण जौहर की इस फिल्म की बात करें तो यह 1998 में रिलीज हुई थी, इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने लीड रो प्ले किया था। इस फिल्म को अपने समय से आगे का बताया गया था, करण ने जिस कल्चर को बड़े पर्दे पर उतारा, आगे चलकर वही ट्रेंड भी बन गया।

इसी वजह से कुछ कुछ होता है को क्लासिक कल्ट का तमगा दिया गया और इस फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। वैसे इससे पहले भी कई दूसरी विदेशी डेलिगेशन ऐसे ही बॉलीवुड गानों पर थिरक चुके हैं, गाना भी चुके हैं। वैसे अभी तक रिपब्लिक डे की परेड भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वो देखने के लिए यहां क्लिक करें