India Republic Day 2026, 77th Gantantra Diwas LIVE Updates: गणतंत्र दिवस परेड का समापन एक शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इसमें इंडियन एयरफोर्स के राफेल जेट्स ने सटीक फ्लाईपास्ट किया। परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, अपाचे और ध्रुव हेलीकॉप्टर और भीष्म और अर्जुन युद्धक टैंक समारोह के मुख्य आकर्षण बन गए। साथ ही, पश्चिम बंगाल की झांकी कर्तव्य पथ पर निकली। इसमें बंकिम चंद्र चटर्जी और उनकी रचना ‘वंदे मातरम’ सबसे आगे थी। यह झांकी 77वें गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य गीत पर आधारित थी, जो राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। मणिपुर की झांकी ने राज्य के पारंपरिक कृषि क्षेत्रों से वैश्विक बाजारों तक के सफर को दर्शाया, जहां अब वह स्थानीय कृषि उत्पादों को बेचता है। सोमवार को परेड में गुजरात की झांकी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित करने में राष्ट्रगान की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया, साथ ही उन क्रांतिकारियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता की पुकार को देश की सीमाओं से परे पहुंचाया। मध्य प्रदेश की झांकी में अहिल्याबाई होलकर की विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें उनकी प्रतिमा और प्रसिद्ध महेश्वर घाट की स्थापत्य विरासत के दृश्य शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूरोप से आए मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर करण सिंह ने किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दल, का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला और असिस्टेंट कमांडेंट सुरभि रवि ने किया। इसके बाद बैंड मास्टर-एएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस दल और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस दल ने मार्च किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का ऊंट दल डिप्टी कमांडेंट महेंद्र पाल सिंह राठौर की कमान में मार्च पास्ट करता निकला।
तीनों सेनाओं की वेटरन्स झांकी, जिसका थीम ‘संग्राम से राष्ट्रनिर्माण तक’ है, युद्ध से लेकर राष्ट्र-निर्माण तक दिग्गजों की यात्रा को दिखाया गया। सामने का हिस्सा संग्राम का प्रतीक था। उसमें एक 3D गोलाकार दीवार थी। इसमें वॉर मशीनों को दिखायाा गया, जिन्होंने संघर्ष में भारत के निर्णायक क्षणों को आकार दिया। दीवार के ऊपर प्रतीकात्मक अमर जवान ज्योति थी। जो उन शहीद नायकों को श्रद्धांजलि थी। ट्रेलर वाला हिस्सा, जो राष्ट्रनिर्माण का प्रतिनिधित्व करता है, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दिग्गजों की निरंतर सेवा को उजागर करता दिखा।
जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स…
Gantantra Diwas 2026 LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ। आइए, मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लें।”
Republic Day 2026 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में कड़ी सुरक्षा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा जांच जारी है।
Republic Day 2026 LIVE: क्या यह 77वां गणतंत्र दिवस है या 78वां?
भारत को 19 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली। 26 जनवरी 1950 को संविधान को अपनाने के साथ ही इसने स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राज्य घोषित किया। तब से भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता आ रहा है। इस साल भारत का 77वां गणतंत्र दिवस होगा।
Republic Day 2026 LIVE: परेड में शामिल होंगी 30 झाकियां
26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की होंगी। इन झांकियों का उद्देश्य भारत की संस्कृति, विरासत और विकास संबंधी उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
Republic Day 2026 LIVE: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के सम्मान, गौरव और महिमा का प्रतीक यह राष्ट्रीय पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। विकसित भारत के प्रति आपका संकल्प और भी मजबूत हो – यही मेरी हार्दिक कामना है।”
