India Republic Day 2026, 77th Gantantra Diwas LIVE Updates: भारत का 77वां गणतंत्र दिवस आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होगी। इस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी है। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सैन्य ताकत, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से दिखाया जाएगा। इस साल की परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 झांकियां शामिल होंगी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस परेड 2026 के मुख्य अतिथि होंगे।
गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाने से होगी। यहां पर वे शहीद नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति कर्तव्य पथ स्थित सलामी मंच पर परेड देखने के लिए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मू और दोनों मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की सुरक्षा में पारंपरिक बग्गी में आएंगे। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रगान होगा और फिर 105 मिमी हल्की फील्ड तोपों से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। यह सलामी 172 फील्ड रेजिमेंट की 1721 सेरेमोनियल बैटरी द्वारा दी जाएगी।
जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स...
Republic Day 2026 LIVE: प्रल्हाद जोशी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया; वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मिठाई भी बांटी।
Republic Day 2026 LIVE: शुभांशु शुक्लाको वीरता पुरस्कार मिलने पर क्या बोलीं शुचि मिश्रा
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा कहती हैं, "यह बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बहुत मेहनत की है और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। यह बहुत गर्व की बात है क्योंकि इतनी बड़ी आबादी में, वह अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत का नाम इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वह अंतरिक्ष में गए और वहां भारतीय ध्वज फहराया। आज, जब उन्हें अशोक चक्र मिल रहा है, इससे बड़ा गर्व का क्षण और कोई नहीं हो सकता।"
Republic Day 2026 LIVE: सिक्किम में मनाया गया गणतंत्र दिवस
सिक्किम में 16,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ से ढकी घाटी में 77वां गणतंत्र दिवस गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बीच, कर्मियों ने औपचारिक गतिविधियों में भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अटूट भावना और समर्पण का प्रदर्शन किया।
Republic Day 2026 LIVE: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में परेड की सलामी ली
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में 77वें गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।
Republic Day 2026 LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं अमेरिका की जनता की ओर से भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक संबंध है। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों में हमारे घनिष्ठ सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से हमारे बहुआयामी जुड़ाव तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम देते हैं। मैं आने वाले वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"
Republic Day 2026 LIVE: सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। X पर एक पोस्ट में वैष्णव ने लिखा, “सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।”
Republic Day 2026 LIVE: सुबह की कड़ाके की ठंड में भी जोश का माहौल है- एक नागरिक
दिल्ली के संसद मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक नागरिक ने कहा, "बहुत उत्साह है। सुबह की कड़ाके की ठंड में भी जोश का माहौल है। हम बस अपने देश के गणतंत्र दिवस का आनंद लेने और मनाने जा रहे हैं।"
Republic Day 2026 LIVE: सभी निवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "राज्य के सभी निवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ, एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शामिल हों ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार किया जा सके। जय हिंद! जय देवभूमि उत्तराखंड!"
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले, राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए और बरामदगी के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
Gantantra Diwas 2026 LIVE: सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को दी शुभकामनाएं
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "इस गणतंत्र दिवस पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देती हूं। आइए हम अपने संविधान के मूल मूल्यों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व - के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं। आइए हम बहुलता, विविधता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में प्रयास करें। आज मुझे आज मैं हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे संविधान के सभी निर्माताओं, साथ ही हमारे सभी जवानों और भारत के आम नागरिकों को सलाम करती हूं।"
Republic Day 2026 LIVE: रिपब्लिक डे पर हाई अलर्ट पर दिल्ली
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा उपायों के तहत पुलिस टीमों ने गुरुग्राम, चिल्ला, टिकरी, सिंघु, कपासहेरा, बदरपुर और धौला कुआं की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग की।
Gantantra Diwas 2026 LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ। आइए, मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लें।"
Republic Day 2026 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में कड़ी सुरक्षा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा जांच जारी है।
Republic Day 2026 LIVE: क्या यह 77वां गणतंत्र दिवस है या 78वां?
भारत को 19 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली। 26 जनवरी 1950 को संविधान को अपनाने के साथ ही इसने स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राज्य घोषित किया। तब से भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता आ रहा है। इस साल भारत का 77वां गणतंत्र दिवस होगा।
Republic Day 2026 LIVE: परेड में शामिल होंगी 30 झाकियां
26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की होंगी। इन झांकियों का उद्देश्य भारत की संस्कृति, विरासत और विकास संबंधी उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
Republic Day 2026 LIVE: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के सम्मान, गौरव और महिमा का प्रतीक यह राष्ट्रीय पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। विकसित भारत के प्रति आपका संकल्प और भी मजबूत हो - यही मेरी हार्दिक कामना है।"

