तमिलनाडु के कोयंबटूर में रेस्‍क्‍यू टीम ने उड़ने वाले सांप को पकड़ा है। यह सांप दुर्लभ श्रीलंकन फ्लाइंग प्रजाति का है। इसकी लंबाई तीन फीट है। कोयंबटूर के बाहरी इलाके से इस सांप को पकड़ा गया। रेस्‍क्‍यू टीम के सदस्‍यों ने बताया कि, हमें सांप के बारे में जानकारी मिली। जब मौके पर गए तो देखा कि सांप एक जगह से दूसरी जगह पर उछल कर जा रहा था। ऐसा पहली बार देखा। बाद में सांप को पकड़ गया।

रेस्‍क्‍यू टीम के अनुसार यह सांप मौके के अनुसार खुद को बदल लेता है। इसके साथ ही उड़ भी जाता है। यह श्रीलंका के सूखे इलाकों में पाया जाता है। सांप को बाद में वन विभाग को सौंप दिया गया।