जेएनयू में पढ़ने वाले 23 साल के लड़के को अपनी सहपाठी का बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार  (19 मई) को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का आरोप है कि दिसंबर में हुई एक पार्टी के दौरान उसके नशे का फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की ने इस बारे में मार्च में कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की थी। शिकायत करने वाली लड़की और आरोपी दोनों एक ही क्लास में हैं। दोनों जेएनयू के सेंटर फॉर हिस्ट्रॉरिकल स्ट्डीज से एमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि लड़की अपने साथ कुछ लोगों के लेकर गुरुवार को वसंत कुंज थाने में आई थी। इसके बाद दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके शख्स को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले लड़की का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया था।

Read Also: जेएनयू में लगाए गए नए पोस्‍टर, होली को बताया महिला विरोधी त्‍योहा

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पार्टी में शराब पी रखी थी। जिसका फायदा उठाकर उस लड़के ने जबरदस्ती की। लड़की थोड़ा डरी हुई थी इस वजह से पहले उसने किसी को भी यह बात नहीं बताई। फिर हिम्मत करके मार्च में उसने यूनिवर्सिटी में सेक्सुअल हरासमैंट के लिए बनी GSCASH कमेटी से इसकी शिकायत की थी।

GSCASH के अधिकारियों ने बताया कि लड़की पहले पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहती थी। अब जब उसने खुद मामला दर्ज करवा दिया है तो GSCASH ने भी अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है जिससे केस में मदद मिल सके।