झारखंड पुलिस ने महिला टीचर को सातवीं कक्षा के छात्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक छात्र सफायर स्कूल की हिंदी टीचर नजमा खातून की 11 साल की बेटी से प्यार करता था। इस बात से टीचर नाराज थी। मृतक छात्र का नाम विनय महतो है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका शव टीचर्स क्वार्टर्स के बाहर मिला था। पुलिस ने इस मामले में नजमा के साथ ही उसके पति व दो बच्चों को भी गिरफ्तार किया है।
Read Also: हत्या से पहले सेल्फ़ी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी
रांची एसएसपी कुलदीप दि्वेदी ने बताया, ‘चारों लोगों को फॉरेसिंक जांच व सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।’ जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी काफी मदद मिली। कैमरा फुटेज के अनुसार लड़का शुक्रवार रात को हॉस्टल रूम से निकलते और लड़की के घर की ओर जाता दिखाई दिया। रात को डेढ़ बजे के करीब एक अन्य टीचर को वह अर्धमृत अवस्था में टीचर्स हॉस्टल के मुख्य दरवाजे पर मिला। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों से पूछताछ की थी। इनमें टीचर भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने तीन छात्रों व अध्यापकों को भी हिरासत में लिया था।
Read Also: गर्लफ्रेंड की हत्या कर घर में छुपा दिया शव, दो दिन बाद ही कर ली शादी, पढ़ें पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मामला कुकर्म के बाद हत्या का लगा लेकिन जांच आगे बढ़ने पर नया एंगल सामने आया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में लड़का काफी खुश नजर आ रहा था। इसके चलते शक बढ़ा। जांच आगे बढ़ने पर लव एंगल का खुलासा हुआ। टीचर लड़के का इंतजार कर रही थी। पहले तो लड़के को बुरी तरह से मारा गया बाद में उसे पहली मंजिल से फेंक दिया गया। चोटों के चलते अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लड़की के माता पिता लव अफेयर से नाखुश थे।
Read Also: एक्ट्रेस का मर्डर: पति पर आरोप- गर्लफ्रेंड संग मिलकर की हत्या, दो किमी दूर लेकर फेंका कटा सिर