Ranchi(Jharkhand) Vidhan Sabha Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के तहत सूबे की 81 सीटों में से रांची की सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है। इस सीट पर सभी दलों के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार अभियान किया था। रांची विधानसभा सीट पर भी पहले ही फेज में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। लोगों ने अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया था। रांची विधानसभा सीट दशकों से भारतीय जनता पार्टी की सेफ सीट मानी जाती रही है। बता दें कि इस सीट से बीजेपी के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है।
झारखंड की रांची विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कद्दावर नेता और मंत्री रहे चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (CP Singh) को उतारा है। वहीं उनके सामने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी राज्यसभा सांसद महुआ माजी को टिकट दिया है। हालांकि, वह पिछले दो मुकाबलों में महुआ माजी को करारी शिकस्त दे चुके हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | महुआ माजी | |
बीजेपी | सीपी सिंह | |
2019 के चुनावी नतीजे
अब साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो रांची विधानसभा सीट पर मुकाबला चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और महुआ माजी के बीच में हुआ था। चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को सबसे अधिक 79,646 वोट मिले थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार महुआ माजी को कुल 73,742 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार शर्मा को महज 6,479 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
बीजेपी | सीपी सिंह | 79,646 | जीते |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | महुआ माजी | 73,742 | हारे |
2014 के चुनावी नतीजे
रांची की विधानसभा सीट पर सीपी सिंह यानी चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने ही कमल खिलाया था। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया था और उन्होंने इस चुनाव में भी खुद को साबित करके दिखाया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार महुआ माजी को ही पटखनी दी थी। चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को 95,760 वोट मिले थे। वहीं, महुआ माजी को 36,897 वोट हासिल हुए। साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को महज 7,935 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। वह तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर तकरीबन 24 फ़ीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोट है, जबकि 13 परसेंट से ज्यादा आदिवासी वोट है। बता दें कि रांची विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी साल 1990 के बाद कभी नहीं हारी है।