बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 श्रेणियों में प्रिंट, डिजिटल और प्रसारण पत्रकारों रामनाथ गोयनका अवार्ड्स दिए। रामनाथ गोयनका फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार खोजी पत्रकारिता, खेल, राजनीति और सरकार, पुस्तकें, फीचर लेखन और क्षेत्रीय भाषाओं सहित 13 श्रेणियों में प्रिंट, डिजिटल और प्रसारण पत्रकारों के 20 उत्कृष्ट योगदानों को मान्यता प्रदान करता है और उन्हें सम्मानित करता है। इंडियन एक्सप्रेस के महेंद्र सिंह मनराल, मिहिर वारवाडा और निहाल एपी कोशी को इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका अवार्ड  अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

इन पुरस्कारों के 19वें संस्करण के निर्णायक मंडल में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी एन श्रीकृष्ण, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर सी राज कुमार, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर के जी सुरेश, रोहिणी नीलेकणी फिलाथ्रोपीज की अध्यक्ष रोहिणी नीलेकणी और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस वाई कुरैशी शामिल हैं।

किसे – किसे मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड?

PRINT
S.No.अवार्ड कैटेगरीनामपब्लिकेशन/ चैनलप्रिंट/ डिजिटल/ब्रॉडकास्टकिस स्टोरी के लिए

1Hindiमृदुलिका झाAaj Takप्रिंट/ डिजिटलहरियाणा के गांवों से अमेरिका जाने वाले युवाओं द्वारा अपनाए जाने वाले खतरनाक ‘Dunki route’ की कहानी के लिए।
2Regional Languagesजिशा एलिजाबेथMadhyamamप्रिंट/ डिजिटलथाईलैंड के मानव तस्करों ने कैसे तीन भारतीय युवकों को भर्ती किया, इसकी स्टोरी के लिए।
3Environment, Science and Technology Reportingसिबू कुमार त्रिपाठी

India Todayप्रिंट/ डिजिटलजोशीमठ पर स्टोरी की सीरीज के लिए।
4Uncovering India Invisibleसत्यसुंदर बारिकThe Hinduप्रिंटप्रवास और पलायन पर रिपोर्टिंग के लिए। ओडिशा के सीमावर्ती गांवों से लापता बेटियों और बंगाली हिंदू प्रवासी परिवारों के वंशजों के ओडिशा के नबरंगपुर में पहुंचने तक। 
5Business & Economic Journalismट्वेश मिश्राThe Economic Timesप्रिंटईवी निर्माण घोटाले में गड़बड़ियों को लेकर।
6Reporting on Politics And Governmentमैत्री पोरेचाThe Hinduप्रिंटबालासोर ट्रेन हादसे को लेकर स्टोरीज के लिए।
7Sports Journalismशहाब अलीHindustanप्रिंटझारखंड के नवाडीह गांव में गोल्ड मेडलिस्ट आशा किरण बारला के गांव की दुर्दशा के बारे में।
अमरनाथ कश्यप
8Investigative Reportingनिहाल एपी कोशीThe Indian Expressप्रिंटबीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के लिए।
महेंद्र सिंह
मनराल
मिहिर वसावदा
9Feature Writingशुभाजीत रॉयThe Indian Expressप्रिंटइजराइल से जमीनी रिपोर्टिंग, गाजा सीमा और वेस्ट बैंक से लेकर युद्ध, तबाही और लोगों की मुश्किलों को दिखाने वाली कवरेज के लिए। 
10Foreign Correspondent Covering Indiaनीलेश क्रिस्टोफरRest of Worldप्रिंट/ डिजिटलएआई और चीन से मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट होने के सामाजिक प्रभावों के बारे में स्टोरी के लिए। 
11Prakash Kardaley Memorial Award for Civic Journalismजीत मशरूHindustan Timesप्रिंटमुंबई के BMC अस्पतालों में दवाओं की कमी को लेकर कवरेज के लिए। मरीजों ने बाहर की दुकानों से दवाएं खरीदी और इसके बाद सरकार ने ‘ज़ीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी’ लागू की। 
सोमिता पाल

12Photo Journalismपी. रविकुमारThe New Indian Expressप्रिंटचक्रवात मिचाउंग के कारण उत्तरी चेन्नई की नदी में तेल रिसाव के बाद हुई तबाही की तस्वीरों के लिए।
13Books (Non-Fiction)ए.आर. वेंकटचलपथीPenguin Random Houseप्रिंटवी. ओ. चिदंबरम पिल्लै पर किताब के लिए। यह एक छोटे पोर्ट शहर के वकील की कहानी है, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी।
BROADCAST
1Hindiसिद्धांत मोहनThe Lallantopब्रॉडकास्ट/ डिजिटलग्राउंड रिपोर्ट के लिए जो असली केरल कहानी को बताती है।
2Regional Languagesमंदार गोंजारीABP Majhaब्रॉडकास्टपुणे के ससून जनरल अस्पताल से एक कैदी ने कैसे अपने बेड से ही सिंथेटिक ड्रग्स का रैकेट चलाया।
3Environment, Science & Technologyजोएल माइकलDown To Earthब्रॉडकास्ट/ डिजिटलपंजाब में औद्योगिक प्रदूषण पर स्टोरी के लिए। कैसे लुधियाना के ग्यासपुरा में अप्रैल, 2023 में खुले नालों से गैस रिसाव की वजह से 15 मिनट में 11 लोग मर गए।
रोहिणी कृष्णमूर्ति
4Uncovering India Invisibleविष्णुकांत तिवारी

The Quintब्रॉडकास्ट/ डिजिटलझारखंड में जादू-टोना के नाम पर महिलाओं की हत्या को लेकर। कई इलाकों में महिलाओं को जादू-टोने के नाम पर प्रताड़ित किया गया, नग्न कर घुमाया गया और बाद में मार डाला गया।
अतहर राथर
5Politics and Governmentआशुतोष मिश्राIndia Today TVब्रॉडकास्टमणिपुर में जातीय हिंसा पर ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए। गोलीबारी में फंसने, कुछ घंटों तक बंधक रहने और जमीनी हकीकत तक की पूरी कहानी।
6Sports Journalismतेजस वैद्य

BBC Hindiब्रॉडकास्ट/ डिजिटलगुजरात की दिव्यांग महिला क्रिकेटरों की कहानी के लिए जिन्होंने समर्थन के बिना ही खेल के जरिये पहचान और आत्मविश्वास हासिल किया। 
एनाक्षी
राजवंशी
7Investigative Reportingअनुराग द्वारीNDTVब्रॉडकास्टमध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज घोटाले की रिपोर्टिंग। कैसे ये कॉलेज छोटे कमरों में चलते थे, सालों तक परीक्षा नहीं हुई आदि।

Live Updates
19:03 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: मैत्री पोरेचा को Reporting on Politics And Government कैटेगरी में मिला अवार्ड

मैत्री पोरेचा को बालासोर रेल हादसे के बाद उनके विस्तृत विवरण वाली स्टोरी के लिए यह सम्मान दिया गया। इन खबरों में आधार का उपयोग कर एक मरीज की पहचान वाली स्टोरी से लेकर से लेकर 50 से अधिक शवों के डीएनए परीक्षण उचित नमूने न मिलने के कारण प्रभावित होने की हृदय विदारक कहानी शामिल हैं।

18:56 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: द हिंदू के सत्यसुंदर बारिक को Uncovering India Invisible कैटेगरी में मिला अवार्ड

सत्यसुंदर बारिक को यह सम्मान स्थानांतरण और प्रवासन पर उनकी कहानियों की श्रृंखला के लिए मिला। उनकी यह सीरीज ओडिशा के सीमावर्ती गांवों की लापता बेटियों से लेकर, कैसे ओडिशा के नबरंगपुर में तत्कालीन बंगाली हिंदू आप्रवासी परिवारों के वंशज फलने - फूलने से जुड़ी है।

18:49 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: इंडिया टुडे के शिबु कुमार त्रिपाठी - पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी रिपोर्टिंग के विजेता

उन्हें यह सम्मान जोशीमठ पर उनकी सीरीज के लिए दिया गया, जहां तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास, जलविद्युत परियोजनाओं और जनसंख्या में उछाल ने क्षेत्र की अस्थिरता और इसके डूबते संकट को जन्म दिया।

18:46 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: रीजनल भाषाओं में जिशा एलिज़ाबेथ को मिला अवार्ड

मध्यमम की जिशा एलिज़ाबेथ को क्षेत्रीय भाषा कैटेगरी में अवार्ड दिया गया। उन्हें यह सम्मान साइबर क्राइम गिरोहों द्वारा म्यांमार ले जाए गए इन युवकों से जुड़ी स्टोरी के लिए मिला।

18:43 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: हिंदी कैटेगरी में आज तक की मृदुलिका झा को मिला अवार्ड

आज तक की मृदुलिका झा को रामनाथ गोयनका अवार्ड दिया गया। उन्हें यह सम्मान हरियाणा के गांवों से अमेरिका जाने के लिए युवाओं द्वारा अपनाए जाने वाले खतरनाक 'Dunki route' को दर्शाने वाली उनकी स्टोरी के लिए दिया गया।

18:37 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: नीलेश क्रिस्टोफर को मिला अवार्ड

प्रिंट/डिजिटल श्रेणी में इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट कवरिंग इंडिया श्रेणी के लिए नीलेश क्रिस्टोफर को दिया गया

18:26 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: सिद्धांत मोहन को मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड

सिद्धांत मोहन को हिंदी श्रेणी में प्रसारण/डिजिटल श्रेणी में इंडियन एक्सप्रेस उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

18:25 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: महेंद्र सिंह मनराल, मिहिर वारवाडा और निहाल एपी कोशी को मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड

द इंडियन एक्सप्रेस के महेंद्र सिंह मनराल, मिहिर वसावडा और निहाल एपी कोशी को इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड

18:07 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: विवेक गुप्ता कर रहे राष्ट्रपति और सभी अतिथियों का स्वागत

द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी विवेक गोयनका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

18:04 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: रामनाथ गोयनका के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई

कार्यक्रम में रामनाथ गोयनका पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इस शॉर्ट फिल्म में उनके बारे में बताया गया।

18:01 (IST) 19 Mar 2025
Ramnath Goenka Awards LIVE: शुरू हुआ रामनाथ गोयनका अवार्ड्स कार्यक्रम

रामनाथ गोयनका अवार्ड्स कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। वह कुछ ही देर में विजेताओं को अवार्ड देंगी।