Ramgarh (Rajasthan) ByPolls Election/Chunav Result 2024: राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी के सुखवंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 105776 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के आर्यन ज़ुबैर हार गए हैं। उन्हें कुल 89534 वोट मिले हैं। राजस्थान की झुंझुनू,दौसा, देवली-उनियारा, रामगढ़, चौरासी, खींवसर और सलूंबर सीट पर उपचुनाव हुए थे। रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव विधायक और आर्यन ज़ुबैर के पिता ज़ुबैर खान के देहांत के बाद हुए थे।

Jharkhand Election Commission Results 2024 LIVE | Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024

यहां देखें अपडेट

राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा का परिणाम सामने आ चुका है। बीजेपी के सुखवंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 105776  वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान दोनों ही उम्मीदवारों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

विधानसभा उपचुनाव -2024
उम्मीदवारपार्टीवोट
1सुखवंत सिंह बीजेपी (won)
105776  
2 आर्यन जुबैरकांग्रेस 89534

2023 के विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे?

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के ज़ुबैर खान ने जीत दर्ज की थी। ज़ुबैर खान को 93765 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुखवंत सिंह को हराया था। सुखवंत सिंह को 74069 वोट मिले थे और वह 19696 वोट से यह चुनाव हार गए थे। अब उपचुनाव में किस्मत आज़मा कर वह चुनाव जीत गए हैं और रामगढ़ विधानसभा से जीत गए हैं।

राजस्थान उपचुनाव की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बीजेपी ने 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के हिस्से सिर्फ 1 सीट आई है। जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की है। चौंकाने वाले नतीजे झुंझुनू, सलूंबर और देवली-उनियारा विधानसभ सीट से आए, जहां बीजेपी ने कमल खिलाया है। झुंझुनू से बीजेपी के राजेंद्र भांबू ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के अमित ओला को 42848 के बड़े अंतर से हराया। वहीं सलूंबर विधानसभा में बीजेपी की प्रत्याशी शांता देवी मीणा ने भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को 1285 वोट से हरा दिया। देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेन्द्र गुर्जर ने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 41121 वोट से हराया।