पद्म पुरस्कारों को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव ने खुद का ही मजाक बना डाला है।

दरअसल रामदेव का नाम पद्म पुरस्कार लिस्ट में शामिल ही नहीं किया गया था। वहीं मीडिया रिपोट्स के मुताबिक रामदेव ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर पुरस्कार लेने से मना कर दिया था।

एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो पद्म पुरस्कार में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में बाबा रामदेव का नाम नहीं था।

उन्होंने बताया कि रामदेव के नाम पर कभी विचार ही नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे केस के कारण रामदेव का नाम पद्म सम्मान की लिस्ट से कट गया था।