पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी नलिनी श्रीहरन ने एक किताब में बताया गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा जब उनसे मिलने आई थीं तो उन्होंने पूछा था कि ऐसा क्यों किया। 25 साल तक जेल में रहने वाली नलिनी ने बताया कि प्रियंका ने उससे पूछा, ”आपने ऐसा क्यों किया?” नलिनी ने ”राजीव मर्डर: हिडन ट्रूथ एंड प्रियंका-नलिनी मीटिंग” किताब में यह अनुभव शेयर किया है। इस किताब को गुरुवार को एमडीएमके प्रमुख वाइको ने लॉन्च किया था। नलिनी ने बताया, ”दो मिनट तक प्रियंका वाड्रा चुपचाप मेरी ओर देखती रही। जब मैंने आंखें ऊपर की तो उनके गाल लाल हो चुके थे। प्रियंका के होंठ कांपने लगे। उन्होंने कहा आपने ऐसा क्यों किया? मेरे पिता एक अच्छे और नाजुक व्यक्ति थे। आप बातचीत के जरिए उनसे किसी भी मुद्दे पर सुलझारा कर सकती थीं। इसके बाद वह रो पड़ीं।”
नलिनी ने आगे बताया, ”मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह रोने लगेंगी। मुझे पता है आंसू कितना दर्द देते हैं।” नलिनी ने प्रियंका को जवाब में दिया, ”मैडम, मैं कुछ नहीं जानती। मैं एक चींटी को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती। मैं परिस्थितियों की बंदी हूं। मैं अपने सपने में भी किसी को चोट पहुंचाने की नहीं सोच सकती।” नलिनी के अनुसार 85 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान प्रियंका पूरी तरह से संयमित रूप से सुनती रहीं। लेकिन जब भी अन्य दोषियों के बारे में बोलती तो उन्हें गुस्सा आ जाता। नलिनी और उसका पति मुरुगन उन सात दोषियों में शामिल हैं जो राजीव गांधी की हत्या के मामले में शामिल थेे। यह हत्या सुसाइड बॉम्बर के जरिए श्रीलंकन तमिल अलगाववादी संगठन लिट्टे ने कराई थी।
प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के दो चैप्टर में नलिनी ने दावा किया कि उसने उनके साथ केस के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि नलिनी को इस मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि साल 2000 सोनिया गांधी के दखल के बाद इस सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया। नलिनी की बेटी मेगारा ब्रिटेन में रहती है।
