कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट बुधवार शाम को हैक कर लिया गया। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए है। रात होते-होते हालांकि कांग्रेस आईटी सेल ने वापस ट्विटर अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया लेकिन वो इन्फो में दी गई वेबसाइट की जानकारी देना भूल गए। हालांकि बाद में इसे भी ठीक कर लिया गया। बुधवार दिन भर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सुर्खियों में रहा। हैक होने के बाद उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में लिखा गया था, ‘मेरा परिवार देश को पिछले 60 साल से लूट रहा है। मैं भी आम लोगों को लूटना पसंद करता हूं।’ इसके अलावा उनके और उनके परिवार के लिए कई अपशब्द कहे गए हैं। लगातार छह ट्वीट के बाद  Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्‍मेदारी ली है। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। कुल सात ट्वीट्स किए गए थे।

भारत में किसी बड़े राजनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का यह पहला मामला है। हैक करने वाले समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ‘कांग्रेस के हथकंडों का पूरा खुलाया किया जाएगा।’ यह भी लिखा गया कि यह ‘भ्रष्‍टाचार के युग का अंत है।’ राहुल गांधी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इस संबंध में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

हैकर्स द्वारा गांधी के अकाउंट से किए गए आपत्तिजनक ट्वीट।

हैकर्स के एक समूह ने ली है जिम्‍मेदारी। (Photo: Twitter)
(Photo: Twitter)

हैकर्स ने गांधी के ट्विटर अकाउंट से उनकी तस्‍वीर हटा दी और बॉयो भी बदल दिया। उनकी वेबसाइट का पता भी बदल दिया गया है। हैकर्स ने गांधी को Retard (पागल) बताया है।

(Photo: Twitter)

कुछ ही देर में हैकर्स ने राहुल की प्रोफाइल का नाम Office of RG से बदलकर Retarded gandhi कर दिया। हैकर्स ने संदेश पोस्‍ट किया, ”आप लोग, भ्रष्‍टाचार से लड़‍िए। ऐसे पागल राजनेताओं से लड़‍िए। यह क्रांति का समय है।”

(Photo: Twitter)