कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को लोकसभा में दो साल में 10वीं बार बोलेंगे। इससे पहले राहुल ने लोकसभ में चार महीने पहले बजट सेशन में संसद में अपने विचार रखे थें। गौर करने वाली बात यह है कि राहुल सदन की कार्यवाही में लगातार हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन वे बोलते बहुत कम हैं। सवाल तो बिल्कुल नहीं पूछते। पिछले दो सालों में राहुल संसद में केवल नौ बार बोले हैं। इसके साथ ही लोकसभा में हुई केवल दो बहसों में हिस्सा लिया है।
बताया जा रहा है, राहुल गांधी गुरुवार को महंगाई के मुद्दे पर होने वाली बहस में हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस मोदी सरकार को इस मुद्दे पर सदन में घेर सकती है। बता दें, संसद का मानसून सत्र जारी है। इस सत्र में संसद के दोनों सदनों में दलित, गोरक्षा, कश्मीर, जीएसटी बिल जैसे मुद्दों पर बहस हो रही है।
हालांकि, राहुल गांधी मोदी सरकार को समय-समय पर घेरते रहे हैं। हालही राहुल ने उना में हुई दलितों की पिटाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उना में मृत गाय की चमड़ी खींच रहे दलितों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद दलितों ने गुजरात में काफी विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने उना जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करने का वादा भी किया था।
Read Also: संसद में ‘सोते’ राहुल गांधी की हुई खिंचाई, सोशल मीडिया ने दिया Sleeping Beauty का खिताब
