कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक से बुधवार को गोवा पहुंच गए थे। उनकी तरफ से वहां पर सिर्फ एक दिन बिताया गया और वे वापस दिल्ली भी लौट आए। बताया जा रहा है कि हाल ही में राहुल गांधी ने अपना एक पेट डॉग खो दिया था। उन्हें पता चला कि गोवा में एक जगह पर कत्तों का घर है, जहां पर हर ब्रीड के डॉग मिल जाते हैं। ऐसे में पहले राहुल गांधी ने फोन कॉल की और जब सबकुछ पक्का हो गया, वे खुद गोवा के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने साथ Jack Russell Terrier पप्पी लेकर आए हैं। उन्होंने ये पालतू कुत्ता Sharvani Pitre से लिया है जिनका पेट डॉग्स का ही काम है। बाद में राहुल गांधी के उस दौरे के बारे में उन्होंने खुद विस्तार से बताया। उनकी तरफ से कहा गया कि हम कुत्तों की कई विदेशी नस्लें पालते हैं। हमे बताया गया कि गांधी ने अभी भी अपना पेट डॉग खोया है। हमे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वे खुद यहां आ जाएंगे। लेकिन वे तो काफी जमीन से जुड़े इंसान निकले। उन्होंने एक दोस्त की तरह हमसे बात की और कॉफी भी पी।
ओनर ने बताया कि राहुल गांधी ने वहां पर राजनीति पर कोई बात नहीं की, उनकी तरफ से बस कुत्तों के साथ खेला गया। वे उनसे ही बात करते रहे। अब राहुल गांधी का जानवरों के लिए प्यार कोई नई बात नहीं है। उनकी तरफ से पहले भी कई मौकों पर ऐसा किया जा चुका है। उनके कुत्तों के साथ खेलते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं।