रतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। राजन के दूसरा कार्यकाल के लिए इंकार करने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। वित्तमंत्री ने राजन पर स्वामी की ओर से साधे गए निशानों की निंदा की थी। जेटली ने कहा था कि बहस मुद्दों और नीतियों पर होनी चाहिए, ना की किसी व्यक्ति को लेकर। जेटली ने रघुराम राजन के कार्यकाल को बढ़ाने के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं दी थी। राजन का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर महीने में पूरा हो रहा है।
Read Also: PM मोदी ने की रघुराम राजन की तारीफ, बोले- वे देशभक्त हैं और जहां भी रहेंगे भारत के लिए काम करेंगे
राजन पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने लगातार निशाना साधा था। स्वामी के साथ राजन पर निशाना साधने के लिए और भी कई लोग थे। इनकी मांग थी कि उनका कार्यकाल खत्म किया जाए या फिर उनका कार्यकाल का विस्तार ना किया जाए।
Read Also: इन चारों में से किसी एक को RBI गवर्नर बनाएगी मोदी सरकार, राजन बन सकते हैं सर्च कमेटी के सदस्य