बॉलीवुड की गानों पर नाचने वाली और खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दहेज उत्पीड़न के एक केस में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेज दिया है।

यह नहीं गुजरात के कच्छ के रहने वाले कुछ लोगों ने भी राधे मां पर सात लोगों को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

वहीं मुंबई के कांदीवली पुलिस स्टेशन में की गई शि‍कायत के मुताबिक, कच्छ के रहने वाले छह लोगों ने अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए राधे मां को सब कुछ दान दे दिया है।

मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी शि‍कायत सौंप दी गई है।