India-Qatar Relation: कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17-18 फरवरी को राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। इस दौरान वे कई मुद्दों पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

बता दें कि जब कतर के अमीर शेख भारत आएंगे तो उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बिजनेस डेलीगेशन भी शामिल होंगे। 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में शेख तमीम बिन हमद अल थानी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

आज की बड़ी खबरें…

भारत के लिए क्यों अहम है कतर?

भारत के लिए कतर के महत्व की बात करें तो वह भारत के लिए एनर्जी सप्लाइयर के लिहाज से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 18.77 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

इसी महीने कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने इंडिया एनर्जी वीक के लिए भारत का दौरा किया था। वे अपनी यात्रा के दौरान, अल-काबी ने भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए कतर की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

इस इस्लामिक देश में 2024 में सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 फिल्मों में से 9 भारतीय

कतर में रहते हैं बड़ी संख्या में भारतीय?

गौरतलब है कि कतर में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिनकी संख्या करीब 800,000 भारतीय नागरिकों से भी ज्यादा की है, जो मेडिकल, इंजीनियरिंग, एजूकेश, फाइनेंस और लेबर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दे रहे है।

पिछले एक साल में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर चार बार कतर की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और कतर के अमीर शेख तमीम हमद अल थानी की होने वाली भारत यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इससे पहले, पिछले साल फरवरी 2024 के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अल थानी से मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का न्यौता भी दिया था। कतर से संबंधित अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।